खेल

आज लग सकता है महंगाई का झटका, रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है RBI

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई के बीच आज एक और झटका लग सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आज रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मौद्रिक समीक्षा बैठक (RBI MPC) का आज अंतिम दिन है। सोमवार से शुरू हुई इस बैठक का आज आखिरी दिन है। माना जा रहा है कि आरबीआई इस बार रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है। जानकारों की माने तो आरबीआई रेपो रेट में 25 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है। बीचे साल लगातार पांच बार आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की। माना जा रहा है कि इस बार भी ये बढ़ोतरी जारी रखी जा सकती है। आज आंरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास मौद्रिक समीक्षा बैठक को लेकर ऐलान कर सकते है। इसमें रेपो रेट में 25 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंक भी ब्याज दरों में संशोधन करेंगे। बैंकों का लोन महंगा हो जाएगा। वहीं आपकी ईएमआई का बोझ भी बढ़ जाएगा। महंगाई दर के लगातार उच्च रहने के कारण आरबीआई ये फैसला ले सकता है।

पिछले साल 5 बार बढ़े रेपो रेट

आरबीआई ने बीते साल 5 बार लगातार रेपो रेट में बढ़ोतरी की। एक साल में रेपो रेट में कुल 225 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी का गई थी। आखिरी बार दिसंबर 2022 में इसमें 0.35 फीसदी का इजाफा किया गया था। इसे बढ़ाकर 6.24 फीसदी कर दिया गया था। रेपो रेट बढ़ने से आम आदमी के लिए लोन और ईएमआई महंगी हो जाती है।


    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button