राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 February 2024: आज माघ पूर्णिमा के दिन सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, धन-दौलत में होगी बरकत, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 24 February 2024 : 24 फरवरी शनिवार आज मघा नक्षत्र से संचार करते हुए चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेंगे जहां चद्रमा पर सूर्य की सीधी दृष्टि रहेगी। इससे आज चंद्रमा प्रबल रहेगा। इस पर सोने पर सुहगा यह है कि गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग भी रहेगा। इससे आज का दिन वृषभ, कन्या और धनु राशि के लिए लाभकारी रहेगा। जबकि मंगल और चंद्रमा के बीच षडाष्टक योग रहने से कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। देखें आज का मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

​मेष राशि वालों की लाइफ में कुछ नया बदलाव आएगा

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांचक रहेगा। आपकी लाइफ में आज कुछ नया मोड़ आ सकता है। लव लाइफ में आज आप प्रेमी संग रोमांटिक पल बिताएंगे और कहीं घूमने का प्लान करेंगे। आप अपने किसी मित्र या संबंधी की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं और संभव है कि इसके लिए भी भी आपको समय निकालना होगा। आप अपने घर की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए भी आज समय खर्च करेंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी और बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना आपके लिए मंगलकारी रहेगा।

​वृषभ राशि के जातक आज काम की प्राथमिकता तय करें

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए दिन आज उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको आज सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। वैसे आपका दिन आज व्यस्तता में बीतेगा, एक साथ कई काम हाथ में आने से आप मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे, बेहतर होगा कि आप काम की प्राथमिकता तय करके काम करें इससे आप चुनौतियों का आसानी से सामना कर पाएंगे। बिजनेस करने वाले जातकों को आज क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना होगा इससे आपको फायदा होगा। पारिवारिक रिश्तों में कुछ तनाव चल रहा है तो आज उससे पार पा सकते हैं और इसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर लेपन करें।

मिथुन राशि के जातक मानसिक रूप से परेशान होंगे

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि का जातकों का प्रदर्शन भी बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। वैसे अच्छी बात यह रहेगी कि टीम वर्क से काम करके आप लोगों को खुश करने में सफल रहेंगे। आज अपने मन की बात माता-पिता से शेयर करें, वे उसमे आपका सही मार्गदर्शन करेंगे।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें।

​कर्क राशि के जातक निवेश में सावधानी बरतें

कर्क राशि के जातकों को आज नकारात्मक सोच और विचारों से बचना चाहिए। परिस्थितियों को सकारात्मक रूप में लें और अपने काम से कम रखें नहीं तो परेशानी होगी। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी पूजा या धार्मिक आयोजन के कारण घर में मेहमानों और मित्रों का आगमन हो सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी की किसी समस्या को लेकर आप चिंतित होंगे।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल और दूध अर्पित करें।

​सिंह राशि के जातक काम को टालने से बचें

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग अपनी योजनाओं से अच्छा पैसा कमाएंगे। आप पढ़ाई और अध्यात्म के प्रति भी पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको अपने काम कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो काम अटक सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया था तो आज आप वह पैसा चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

​कन्या राशि वालों का कोई सोचा हुआ काम पूरा होगा

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोग अगर कोई पार्ट टाइम काम करने की योजना बना रहे हैं तो आज उनकी इच्छा पूरी होगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से पूरा सहयोग और लाभ मिलेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम आज पूरा होगा। छात्रों पढ़ाई लिखाई में रुचि लेंगे। सलाह है कि स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें, अन्यथा आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। चिकित्सीय सलाह अवश्य लें।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

​तुला राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे

तुला राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में आज लगनशीलता से काम करेंगे जिसका पूरा लाभ भी आपको भाग्य दिलाएगा। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य में भाग लेने का भी आपको मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आप घर की साज सज्जा पर भी फोकस करेंगे। घर में मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। खेल और साहसिक कार्यों में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

​वृश्चिक राशि के जातक बड़ा मुकाम हासिल करेंगे

आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि, सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अच्छे कर्म करके आप कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको अपने मन में चल रही परेशानियों के बारे में परिजनों से खुलकर बात करनी होगी। अगर आप अपने बच्चों को कुछ जिम्मेदारियां देंगे तो वे उन पर खरे उतरेंगे। चाचा ताऊ की ओर से आपको लाभ मिलने का योग है। दूर रहने वाले संबंधियों से कोई जरूरी खबर मिलेगी।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

​धनु राशि वालों को पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा

आज का दिन धनु राशि के लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने बच्चे के स्वास्थ्य और करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आज आपको पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलने का योग बना हुआ है। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपका मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन नोंकझोंक के बीच आपका प्रेम बढे़गा। आज आप घूमने का भी प्लान कर सकते हैं।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल देना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।

​मकर राशि वालों को शुभ सूचना मिल सकती है

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज खुशनुमा बीतेगा। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव बना रहेगा। बिजनस करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी डील मिलने से खुशी होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में भी आज आपको लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आप आज बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें एक अच्छा ऑफर मिल सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

​कुंभ राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष से आपको ख़ुशी की ख़बर सुनने को मिल सकती है। आपको परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से किसी भी बात पर बहस विवाद करने से बचना चाहिए। ससुराल पक्ष के संबंधी से आपको सहयोग और लाभ मिल सकता है। आज आप कुछ पारिवारिक कार्यों को निपटाने की भी कोशिश करेंगे जो बहुत दिनों से टला जा रहा है। बिजनस करने वाले लोगों को बेहतरीन मौके मिलेंगे। होटल और खान पान संबंधी कारोबार करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

​मीन राशि के जातकों को वाद विवाद की स्थिति से बचना होगा

आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए उलझन भरा रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि वाणी को संयमित रखें नहीं तो बात बढ सकती है। आज आपके लिए अच्छी बात यह रहेगी कि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था तो वह सुलझ सकता है। आपको आज सेहत को लेकर भी सजग रहना चाहिए। कफ और जुकाम संबंधी समस्या हो सकती है। कर्ज और लोन संबंधी मामलों से आज आपको बचना चाहिए।

आज भाग्य 92%आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button