राशिफल

Aaj Ka Rashiifal: बिजनेस में किसी भी तरह के जोखिम से बचें मिथुन समेत ये जातक, पढ़ें सभी राशियों का हाल

नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 28 February 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 28 फरवरी 2024, बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आज कुछ राशियों को नए कार्य का ऑफर मिल सकता है, तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक राशिफल।

​​​​​​​मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप किसी शादी, पार्टी में सम्मिलित होने के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वाद विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। अपने परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड सकता है। पत्नी का साथ मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते है। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार और व्यवसाय में न लें। नये साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार और व्यवसाय में अपने सहयोगियों से सावधान रहें। नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन देन आज न करें। वाहन आदि के चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते है। आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार मे न उठाएं। पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते है। अपनो का साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होगे। कोई नया वाहन और मकान खरीद सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय में अपने सहयोगियों का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते है। काम में रुकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। जिस काम का बहुत दिनो से सोच रहें हैं। आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। आप कोई नया निवेश व्यापार और व्यवसाय में कर सकते है। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते है या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते है। कार्यक्षेत्र में पार्टनरों का अच्छा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

भगवत गीता के इस श्लोक में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि किसी भी शस्त्र द्वारा आत्मा को न काटा जा सकता है, न ही अग्नि आत्मा को जला सकती है, न पानी उसे भिगो सकता है, न हवा उसे सुखा सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यापार और व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते है। आज आप किसी नये काम के लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button