खेल
श्रीलंका को तो रौंद दिया लेकिन न्यूजीलैंड के ये 5 सूरमा कर देंगे नाक में दम, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज को अपने नाम किया। लेकिन दुनिया की नंबर-1 वनडे टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हार आसान नहीं होने वाली। टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भारत को वनडे सीरीज में करारी हार मिली थी। न्यूजीलैंड पाकिस्तान को उसके घर में सीरीज हराकर आ रही है। ऐसे में उन्हें स्पिन पिचों पर खेलने का काफी अभ्यास हो गया है। हम आपको बताते हैं कि न्यूजीलैंड के कौन से खिलाड़ी भारत के लिए बड़ा खतरा होने वाले हैं।
टॉम लाथम को केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में टीम की कमान मिली है। भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन हमेशा दमदार रहा है। 17 वनडे पारियों में भारत के खिलाफ उनके नाम 65 की औसत और 99 की स्ट्राइक रेट से 846 रन हैं। इसमें दो शतक भी हैं। उन्होंने अपनी सबसे बड़ी 145* रनों की पारी भी भारत के खिलाफ खेली है। भारत दौरे पर उनका रिकॉर्ड और भी शानदार है। 8 मैचों में उन्होंने 75 की औसत से 450 रन बनाए हैं।
लॉकी फर्ग्यूसन
लॉकी फर्ग्यूसन के पास वह रफ्तार है, जिससे बल्लेबाजों को परेशान किया जा सकता है। आईपीएल 2022 में उन्होंने 157.3 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से गेंद डाली थी। 50 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 84 विकेट हैं। वह भारत के लिए बड़ा खतरा होंगे।
डेवोन कॉन्वे
ग्लेन फिलिप्स
26 साल के ग्लेन फिलिप्स पिछले कुछ समय में विस्फोटक बल्लेबाज बनकर उबरे हैं। अभी तक 8 वनडे पारियों में फिलिप्स के नाम 98 की स्ट्राइक रेट से 260 रन हैं। भारत के खिलाफ खेले तीनों वनडे में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई है लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में उन्होंने मैच विनिंग नाबाद 63 रन बनाए थे। अंत के ओवर में वह भारत के लिए बड़ा खतरा होंगे। इसके साथ ही वह गेंद से भी विकेट चटका सकते हैं।