दुनिया

जान की भीख मांगता रहा यूक्रेनी सैनिक लेकिन नहीं पसीजा दिल, पुतिन की सेना ने सिर कलम किया, जेलेंस्की ने खाई कसम

कीव: रूस और यूक्रेन के युद्ध ने हजारों लोगों की जान ली है। दोनों ही तरफ से हजारों सैनिक मारे गए हैं। इस बीच क्रूरता का एक हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला है। एक हमले में रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के एक जवान का सिर काट दिया। इस घटना का वीडियो आया है, जिसमें एक शख्स रूसी सैनिक होने का दावा कर रहा है। यूक्रेन ने यह वीडियो सामने आने के बाद युद्ध अपराध के रूप में इसकी निंदा की है। यह घटना कब की है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि यह 2022 का वीडियो है।


जेलेंस्की ने खाई कसम

युद्ध के दौरान अगर कोई सैनिक दुश्मन सेना की ओर से पकड़ा जाता है तो वह युद्धबंदी होता है। उसे मारना या प्रताड़ित करना अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कसम खाई है कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘इस युद्ध में कुछ ऐसा है, जिसे दुनिया नकार नहीं सकती। वह यह कि ये जानवर कितनी आसानी से हत्या कर सकते हैं। हम कुछ भी भूलने वाले नहीं हैं और न ही हम हत्यारों को माफ करेंगे। हर एक चीज पर कानून काम करेगा।’

रूस ने वीडियो पर उठाए सवाल

इस क्लिप में हत्यारे ने एक सफेद रिबन पहना था जो अक्सर कब्जे वाले यूक्रेन में रूसी सेना की पहचान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हमलावर का चेहरा देख कर लगता है कि वह एशियाई मूल का है। दरअसल पुतिन की सेना में उराल, साइबेरिया और रूसी सुदूर पूर्व में कई जातीय समूहों के साथ-साथ एथनिक रूसी शामिल हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने माना कि यह फुटेज बेहद भयावह है, लेकिन इसकी सच्चाई पर उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘बिना शक यह क्रूर है। लेकिन पहले इस बात की जांच होनी चाहिए कि ये सही है या नहीं?’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button