मुख्य समाचार

एनिमल के सेट से लीक हुआ वीडियो, लंबे बालों में रणबीर कपूर के खूंखार लुक को देख दहशत में फैंस!

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठा मैं मक्कार’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर ने फैंस को गदगद कर दिया। श्रद्धा और रणबीर की केमिस्ट्री अच्छी लग रही है और दोनों की इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेकरार है। रणबीर कपूर की झोली में तू झूठा मैं मक्कार के अलावा रश्मिका मंदाना के साथ संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ भी है। फिलहाल रणबीर कपूर का इस फिल्म से धाकड़ लुक देखने को मिला है। फिल्म के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है। इसमें रणबीर को नेवी ब्लू थ्री पीस सूट, लंबे बाल, दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। उनके फैंस इस लुक को देख खूब एक्साइटिड हो गए हैं।

फैंस इस लुक को देख ‘गैंगस्टर’ रोल का अंदाजा लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट भी किया कि ये सीन कितना अच्छा लग रहा है। लोगों ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लुक को देख हैरानी भी जताई। ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर किस रोल में नजर आएंगे फिलहाल मेकर्स ने जानकारी शेयर नहीं की है।
रणबीर की फिल्म और रिलीज डेट
‘एनिमल’ 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले रणबीर कपूर के फैंस को उनकी ‘तू झूठा मैं मक्कार’ देखने को मिलेगी। ये फिल्म 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। इससे पहले रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे जो कि हिट फिल्म साबित हुई थी। वहीं रश्मिका मंदाना ने गुडबाय से बॉलीवुड में डेब्यू किया और हाल में ही सिद्धार्थ आनंद की मिशन मजनू में काम किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button