उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

थाने में मासूम से अमानवीयता! बुलंदशहर पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल, सिपाही लाइनहाजिर

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बार फिर से पुलिस का कारनामा सामने आया है। जहां बुलंदशह में एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे को खुर्जा नगर कोतवाली में एक पुलिस सिपाही ने चोरी के आरोप में कई थप्पड़ मारे हैं। थप्पड़ मारने का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बता दें, खुर्जा नगर थाना पुलिस चोरी के आरोप में एक मासूम को थाने लाई थी। बच्चे को थाने में लाकर एक सिपाही ने बेरहमी से कई थप्पड़ मारे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि में बच्चा डरा-सहमा है और सिपाही का व्यवहार कानून की मर्यादा के खिलाफ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में पुलिस को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

वहीं, एसपी देहात तेजवीर सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। जिसके आधार पर जांच कराई जा रही है जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल थप्पड़ मारने वाले सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button