दुनिया

व्हेल ने पर्यटकों के सामने दिया बच्चे को जन्म, अचानक दिखा दुनिया का सबसे दुर्लभ समुद्री नजारा, देखें वीडियो

वॉशिंगटन : समुद्र की सैर करने वालों के लिए व्हेल मछली दिखना सबसे रोमांचक नजारा होता है। दुनिया के सबसे बड़े जीव को करीब देखना, पानी और जलीय जीवों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एक शानदार अनुभव होता है। उसमें भी व्हेल को जन्म देते हुए देखना अति दुर्लभ पल है जिसे प्लान नहीं किया जा सकता। लेकिन अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में कुछ पर्यटक को यह खूबसूरत दृश्य देखने को मिला। ये लोग समुद्री जीव को देखने के लिए डाना पॉइंट पहुंचे थे, जहां पैसिफिक ग्रे व्हेल दिखना बेहद आम है।

नाविकों का कहना है कि वे हर साल प्रवासी काल के दौरान लगभग एक हजार व्हेल को देखते हैं जो दिसंबर से मई तक रहता है। पर्यटकों को व्हेल दिखने की तो उम्मीद थी लेकिन उन्हें इस अद्भुत नजारे का कोई अंदाजा नहीं था। पर्यटकों ने व्हेल को जन्म देते हुए देखा और उन्हें वर्तमान में इस तरह की घटना को देखने वाले इकलौते लोगों में से एक कहा जा रहा है। जन्म के बाद व्हेल और नवजात का वीडियो रेकॉर्ड किया गया जब वह अपने बच्चे के करीब आ रही थी।

‘खुशी में बदल गया डर’

जब कैप्टन ने पहली बार व्हेल को देखा और उसके चारों ओर लाल रंग का एक पूल नजर आया तो पहली नजर में उसे लगा कि व्हेल घायल हो गई है लेकिन जल्द ही मामला साफ हो गया। उन्होंने कहा, ‘डर, खुशी और हैरानी में बदल गया।’ यूट्यूब पर अपलोड वीडियो में साफ दिख रहा है कि मादा व्हेल नवजात जीव को पानी की सतह के करीब लाने की कोशिश कर रही है। को-प्रेसिडेंट ने समझाया कि मां मछली का पहला काम बच्चे को सतह पर लाना होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button