खेल

ऐसे कौन मारता है छक्का! धोनी का गगनचुंबी छक्का देख बौखलाए मार्क वुड, गंभीर का ऐसा रिएक्शन

चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल 2023 आखिरी सीजन हो सकता है। लेकिन उनकी फिटनेस और पावर हिटिंग को देखकर ऐसा लग रहा है वह सालों साल खेल सकते हैं। माही के मॉन्स्टर्स सिक्स का आज भी कोई जवाब नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बीते सोमवार को खेले गए मुकाबले में थाला ने चाहे सिर्फ 3 गेंद खेली हों, लेकिन उन तीन गेंदों में ही धोनी ने चेपॉक में आए दर्शकों के पैसे वसूल कर दिए। धोनी ने 3 में से 2 गेंद पर छक्के जड़े और फिर तीसरी गेंद पर आउट हो गए। धोनी द्वारा लगाए गए दो छक्के ऐसे थे कि उन्होंने महफिल लूट ली। हालांकि विपक्षी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए वह इतना सुखद नहीं था।


दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का आखिरी ओवर एलएसजी की ओर से इन फॉर्म गेंदबाज मार्क वुड डाल रहे थे। उनके ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर धोनी ने जब छक्का लगाया तो वुड के होश उड़ गए थे। इतना ही नहीं बल्कि लखनऊ के डग आउट में बैठे मेंटर गौतम गंभीर के चेहरे के भी रंग उड़ गए थे। गौरतलब है कि गंभीर और वुड के रिएक्शन कैमरा में कैद हो गए। ऐसे में अब दोनों खिलाड़ियों के रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।


चेन्नई ने सिर्फ 12 रन से जीता मैच

कहने को तो माही ने सिर्फ मैच में 2 छक्के ही लगाए थे, लेकिन अंत में वो ही दोनों छक्के चेन्नई और लखनऊ के बीच जीत और हार का फासला बने। बता दें कि चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बोर्ड पर लगाए थे। लखनऊ के सामने 218 रन का बड़ा लक्ष्य था, जिसको हासिल करने से जायंट्स 12 रन से चूक गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button