खेल

गांगुली नहीं लड़ेंगे चुनाव, रोजर बिन्नी बन सकते हैं अध्यक्ष

BCCI के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली बोर्ड में अपनी पारी आगे नहीं बढ़ाएंगे। वे 18 अक्टूबर को AGM में अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनका नाम ICC के अध्यक्ष पद की रेस में है। 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे रोजर बिन्नी BCCI अध्यक्ष बन सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोजर बिन्नी नए अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे हैं। गांगुली 2019 में BCCI के अध्यक्ष चुने गए थे। AGM में शामिल होने वाले 38 राज्य संघों में से 35 की सूची आ गई है। बिन्नी कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए हैं। इससे पहले सचिव संतोष मेनन AGM में हिस्सा लेते थे।

BCCI के चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष की भूमिका के लिए होंगे। चुनाव लड़ने के लिए इन पदों पर 11 और 12 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करना है। वहीं, 13 अक्तूबर को आवेदन की जांच की जाएगी। 14 अक्तूबर तक तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 15 अक्तूबर को सही नामांकन करने वालों की लिस्ट जारी की जाएगी। 18 को चुनाव होंगे।

चीफ सिलेक्टर भी रह चुके हैं बिन्नी
बिन्नी का नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि उन्हें बड़ा पद मिलने वाला है। वे भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर भी रह चुके हैं। इस बीच, गांगुली AGM में बंगाल क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लेंगे। यानी BCCI के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक बोर्ड का हिस्सा नहीं होंगे।

शाह सचिव बने रहेंगे
गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जय शाह सचिव की भूमिका में ही बने रह सकते हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के अरुण धूमल कोषाध्यक्ष के लिए ही दावेदारी पेश करेंगे। दिल्ली एसोसिएशन के रोहन जेटली को बोर्ड या IPL में बड़ी भूमिका मिल सकती है।

जेटली को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी
देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली को बोर्ड या फिर IPL में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को IPL चेयरमैन का पद मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button