देश

भारत में गेमचेंजर कैसे होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल

दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक कार मार्केट कौन सा है? जवाब है चीन। सबसे बड़ा EV मैन्युफैक्चरर कौन है? चीन। अब कुछ आंकड़ों को देखते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में जितनी भी EV इस साल बिकेंगी उनसे ज्यादा अकेले चीन में बिकने की उम्मीद है। दुनिया के टॉप EV ब्रांड में से करीब आधे भी चीन के हैं।

अमेरिका में नई कारों की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी 5% है। इसे चीन ने 2018 में ही हासिल कर लिया था। टीम BHP की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वित्त वर्ष 2021-22 में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री कुल कार बिक्री का केवल 0.7% थी। यानी जो इलेक्ट्रिक, दुनिया के ज्यादातर देशों के लिए भविष्य है वो चीन के ऑटो मार्केट के लिए वर्तमान है।

इन आंकड़ों को देखकर कई लोगों के मन में सवाल होगा कि चीन ने इतना कुछ इतनी तेजी से कैसे हासिल कर लिया? चीन का EV मार्केट में दबदबे का क्या कारण है? भारत को अगर अपने EV अडॉप्शन और बिक्री को बढ़ाना है तो क्या कदम उठाने होंगे? तो चलिए इन सवालों के जवाब जानते हैं। लेकिन उससे पहले चीन के EV मार्केट को देख लेते हैं।

EV में सबसे तेजी से बढ़ता मार्केट चीन
चीन दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ता EV मार्केट है। इस साल यानी 2022 में उसकी EV बिक्री दोगुनी होकर लगभग 60 लाख व्हीकल तक पहुंचने की उम्मीद है। ये पूरी दुनिया में बिकने वाली EV की संख्या से भी ज्यादा है।

इतना ही नहीं दुनिया के टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाले EV ब्रांड में से आधे चीनी हैं। इस साल, चीन में खरीदी गई सभी नई कारों में से 25% पूरी तरह से इलेक्ट्रिक या प्लग-इन हाइब्रिड होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button