उत्तर प्रदेशमुख्य समाचारराजनीति

समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर बांदा में पहुंचे अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष:- डॉ मधुसूदन कुशवाहा जिलाध्यक्ष बांदा।

अन्ना जानवरों को लेकर उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमला बोला।

बांदा: समाजवादी पार्टी लोक जागरण अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के आज दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यह प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित हुआ था। आज आखिरी दिन अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने जहां समाजवादी पार्टी का विकास गिनाया वहीं अन्ना जानवरों को लेकर सरकार पर हमला बोला।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने सदन में मुख्यमंत्री से नौजवानों के बारे में सवाल पूंछा तो उन्होंने जनसंख्या का जवाब दिया। मुख्यमंत्री बुन्देलखण्ड वासियों को अच्छा एक्सप्रेस वे नहीं दे सके। वहीं उन्होंने लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को संजीदगी बरतने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button