मुख्य समाचार

ऐश्‍वर्या रजनीकांत के घर से शादी के 60 तोले गहने हुए चोरी, इन तीन लोगों पर है शक, FIR दर्ज

सुपरस्‍टार रजनीकांत की बड़ी बेटी और धनुष की एक्‍स-वाइफ ऐश्वर्या रजनीकांत के घर से उनकी शादी के गहने चोरी हो गए हैं। एक्‍ट्रेस और फिल्‍ममेकर ऐश्‍वर्या ने चेन्‍नई के तेयनमपेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। ऐश्‍वर्या रजनीकांत ने दावा किया गया है कि उनके चेन्नई वाले घर के लॉकर से सोने और हीरे के 60 आभूषण गायब हैं। इन गहनों की कीमत 3.60 लाख रुपये है। गहनों का वजन करीब 60 तोला बताया जा रहा है। ऐश्‍वर्या ने बताया है कि उन्होंने 2019 में अपनी बहन सौंदर्या की शादी के लिए इन गहनों का इस्तेमाल किया था।

    पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, Aishwaryaa Rajinikanth ने बताया है कि उन्‍होंने गहनों को घर के एक लॉकर में रखा था। उनके अलावा इसके बारे में उनके कुछ नौकरों को इसकी जानकारी थी। तेनामपेट पुलिस ने आईपीसी की धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ऐश्‍वर्या ने कहा है कि उन्‍होंने आख‍िरी बार बहन की शादी के दौरान 2019 में ही ये गहने देखे थे, जो अब गायब हैं।

    2021 में धनुष के फ्लैट के पर रखा था लॉकर

    ऐश्वर्या रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म ‘लाल सलाम’ की शूटिंग में बिजी हैं। वह फिल्‍म के स‍िलसिले में तमिलनाडु के अलग-अलग शहरों में वक्‍त बिता रही हैं। ऐश्‍वर्या ने अपनी श‍िकायत में यह भी बताया है कि उनके गहनों वाले लॉकर को 2021 में तीन जगहों पर शिफ्ट किया गया था। गहनों को जिन जगहों पर ले जाया गया, उनमें उनके पूर्व पति Dhanush का फ्लैट भी है। ऐश्‍वर्या ने बताया है कि 21 अगस्त 2021 को लॉकर को घर के दूसरे सामानों के साथ सीआईटी नगर स्थित पूर्व पति धनुष के फ्लैट में ले जाया गया। जबकि सितंबर 2021 में इसे चेन्नई के सेंट मैरी रोड में उनके अपार्टमेंट में ट्रांसफर किया गया। इसके बाद अप्रैल 2022 में लॉकर को उनके पोएस गार्डन वाले घर ले जाया गया था। लॉकर की चाबियां सेंट मैरी रोड वाले घर में ही थीं।


    फरवरी में ऐश्‍वर्या ने खोला लॉकर तो गायब थे गहने

    ऐश्वर्या ने बताया कि 10 फरवरी 2023 को जब उन्‍होंने लॉकर खोला तो उसमें से उनकी शादी वाले गहने गायब थे। गायब हुए गहनों में हीरे के सेट, प्राचीन सोने के टुकड़े, नवरत्नम सेट, चूड़ियां और लगभग 3.60 लाख रुपये का 60 तोला सोना चोरी हो गया। अपनी शिकायत में ऐश्वर्य रजनीकांत ने यह भी बताया है कि उन्‍हें अपनी नौकरानी, ईश्वरी, लक्ष्मी और ड्राइवर वेंकट पर शक है। ये तीनों ही सेंट मैरी रोड में उनके अपार्टमेंट में आते थे।

    2004 में धनुष से शादी, 2022 में जुदा हुईं राहें

    ऐश्वर्या रजनीकांत ने साल 2004 में एक्‍टर धनुष से शादी की थी। इस कपल के दो बच्‍चे हैं। बड़े बेटे यात्रा का जन्‍म 2006 में हुआ। जबकि छोटे बेटे लिंगा का जन्‍म 2010 में हुआ है। बीते साल 2022 में 17 जनवरी को उस वक्‍त इंडस्‍ट्री को बड़ा झटका लगा जब सोशल मीडिया पर ऐश्‍वर्या और धनुष ने अलग होने की घोषणा की।

    ‘लाल सलाम’ में कैमियो रोल करेंगे रजनीकांत

    वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या रजनीकांत ‘लाल सलाम’ से डायरेक्‍टर के तौर पर कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में हैं। जबकि पिता रजनीकांत इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button