इमरान खान को गिरफ्तार करने वाली NAB कितनी ताकतवर? 3 प्रधानमंत्री और एक राष्ट्रपति को खिला चुकी है जेल की हवा

एनएबी ने किन-किन हस्तियों को गिरफ्तार किया
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने 2008 के बाद से वर्तमान प्रधानमंत्री और तब विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ, तीन बार के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को गिरफ्तार किया है। नवाज शरीफ को चौधरी शुगर मिल केस में 2019 में गिरफ्तार किया गया था। शहबाज शरीफ को मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस कारण इन सभी बड़े नेताओं को महीनों तक जेल में रहना पड़ा था। 9 मई को एनएबी ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक केस में इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध ठहराते हुए तुरंत रिहा करने का हुक्म सुनाया था।
क्य है राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो एक स्वायत्त और संवैधानिक रूप से स्थापित संघीय संस्था है। यह संस्था भ्रष्टाचार और पाकिस्तान सरकार के लिए आर्थिक आतंकवाद के खिलाफ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आर्थिक खुफिया आकलन तैयार करने के लिए जिम्मेदार है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) नजीर अहमद बट हैं। एनएबी को आर्थिक आतंकवाद और वित्तीय अपराधों के खिलाफ अपने संचालन को लागू करने के अलावा, हर तरह से आवश्यक रोकथाम और जागरूकता करने का अधिकार है।
मुशर्रफ के कार्यकाल में हुआ था जन्म
सरकारों पर एनएबी के दुरुपयोग का आरोप
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो भले ही एक स्वायत्त निकाय है लेकिन विश्लेषकों और राजनेताओं का कहना है कि इसे अक्सर देश में विपक्ष पर नकेल कसने के लिए एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। हालांकि, भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था अपनी शक्तियों के किसी भी तरह के दुरुपयोग से इनकार करती है। इसके पास गिरफ्तारी की निरंकुश शक्तियां और साथ ही संदिग्धों को पकड़ने के लिए जेल भी हैं। एनएबी के पास अभियोजक और न्यायाधीश हैं और मुख्य न्यायिक प्रणाली से अलग अपनी अदालतें भी हैं।