देश

सोनिया गांधी की तबीयत कैसी है? गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने दी पूरी डिटेल

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी की सेहत की जानकारी देते हुए अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि गांधी की हालत स्थिर है और वह रिकवर रही हैं। आपको बता दें कि सोनिया गांधी को अस्वस्थ होने के चलते बुधवार को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों ने सोनिया गांधी की हेल्थ को लेकर क्या बताया
सर गंगाराम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन अजय स्वरूप ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को सांस संबंधी इंफेक्शन के चलते यहां बुधवार को एडमिट कराया गया था। उनकी हालत स्थिर है और वह रिकवर कर रही हैं। इससे पहले अजय स्वरूप ने बताया था कि उन्हें चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था। डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम लगाार निगरानी कर रही है। उन्हें सांस संबंधी वायरल इंफेक्शन के ट्रीटमेंट के लिए यहां लाया गया था।

भारत जोड़ो यात्रा छोड़ मां से मिलने पहुंचे राहुल
मां सोनिया गांधी की तबीयत की जानकारी मिलते ही राहु गांधी भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने मां से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। राहुल अपनी मां के साथ दो घंटे तक रहे थे। सोनिया गांधी के साथ बेटी प्रियंका गांधी पहले से मौजूद हैं। आपको बता दें कि कोरोना और दूसरे स्वास्थ्य संबधी दिक्कतों के चलते सोनिया गांधी को पहले भी गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button