खेल

बड़े दिनों बाद अडानी ग्रुप को झोली में खुशखबरी, बाजार खुलते ही उछल गए ये दो शेयर

मुंबई: हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) गिरावट के साथ बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 18,035.85 अंक पर बंद हुआ था जबकि आज यह 17,974.85 अंक पर खुला। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण ऐसा हुआ। गुरुवार को अमेरिकी शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ। जनवरी में US Producer Price Inflation (PPI) में पिछले महीने के मुकाबले 0.7% उछाल आई है। यह 0.4% के अनुमान से कहीं ज्यादा है। अनुमान से कम बेरोजगारी के दावों, मजबूत Consumer Price Index (CPI) और रिटेल सेल्स के आंकड़ों से यह आशंका बढ़ी है कि अमेरिकी फेड रिजर्व ब्याज दरों में फिर बढ़ोतरी कर सकता है। नैसडैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 1.78% गिरावट आई। इसी तरह डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में 1.26% और एसएंडपी 500 (S&P 500) में 1.38% की गिरावट आई।


सुबह 11:00 बजे निफ्टी 50 इंडेक्स 44 अंक यानी 0.24% की गिरावट के साथ 17,991.85 अंक पर आ गया। दूसरी ओर ब्रॉडर मार्केट इंडेक्सेज का प्रदर्शन फ्रंटलाइन इंडेक्सेज की तुलना में मिलाजुला रहा। निफ्टी मिड-कैप 100 इंडेक्स (Nifty Mid-Cap 100 index) और निफ्टी स्मॉल-कैप 100 इंडेक्स (Nifty Small-Cap 100 index) में 0.36% और 0.01% की गिरावट आई। यही रही उन शेयरों की लिस्ट जो प्राइस वॉल्यूम ब्रेकआउट के दौर से गुजर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button