Hindenburg रिपोर्ट आए महीना गुजर गया, अब भी लोकर सर्किट में फंसे हैं अडानी के ये शेयर, जानिए अब क्या रह गई कीमत

नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को पेश हुए आज करीब एक महीना हो चुका है। लेकिन अभी भी अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमा नहीं है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पेश होने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। कई शेयर लोअर सर्किट पर फंसे हुए हैं। अडानी टोटल गैस के शेयरों में कल 5 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। यह शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुआ था। यह शेयर लगातार लोअर सर्किट पर बंद हो रहा है। गुरुवार को गिरावट के बाद यह स्टॉक अब 25 जनवरी के बाद से अपने मूल्य का लगभग 80% खो चुका है। बता दें हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कई आरोप लगाए थे। इसमें स्टॉक हेरफेर और कॉर्पोरेट गड़बड़ी का भी आरोप था। इसके बाद से अडानी ग्रुप को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। अडानी ग्रुप के सभी 10 स्टॉक्स में से अडानी टोटल गैस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
अडानी समूह को उठाना पड़ रहा नुकसान
अडानी समूह की 10 कंपनियों में सीमेंट सेक्टर की एसीसी का बाजार मूल्य भी गिरा है। शेयरों की कीमतों में गिरावट आने के साथ कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी कम हुआ है। पिछले एक महीने में अडानी समूह का मार्केट कैपिटलाइजेशन 61.6% या 11.8 लाख करोड़ रुपये घटकर अब 7.4 लाख करोड़ रुपये हो गया है। अगर इसे डॉलर में देखें तो यह नुकसान 142 अरब डॉलर से थोड़ा ज्यादा है।