मुख्य समाचार

Adaa Khan को ब्रांदा के रेस्टोरेंट में मिला था पहला एक्टिंग ब्रेक, बॉलीवुड से इस कारण रहती हैं दूर

टीवी की दुनिया में नागिन का किरदार निभाकर स्टारडम बटोरने वालीं अदा खान का 12 मई को 34वां बर्थडे है। अदा खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और विज्ञापनों से की थी। लेकिन आज अदा खान टीवी की दुनिया में जाना-माना नाम है। अदा खान का बॉलीवुड से भी खूब ऑफर मिले हैं, लेकिन एक्ट्रेस हमेशा ही रिजेक्ट करती रही हैं। अदा खान को एक्टिंग का पहला ऑफर कैसे मिला था, और वह क्यों बॉलीवुड से दूर रहती हैं, आइए आपको बताते हैं।


Adaa Khan ने बतौर मॉडल करियर शुरू किया और फिर कुछ विज्ञापन भी किए। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में एंट्री की। अदा खान का एक्टिंग की दुनिया का रास्ता बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से खुला था। दरअसल अदा खान ने कभी भी एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था। इत्तेफाक से उन्हें ऑफर मिला और फिर वह एक्ट्रेस बन गईं। अदा खान ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि एक्टिंग की शुरुआत कैसे हुई।

ब्रांदा के रेस्टोरेंट में खुली किस्मत

अदा खान ने बताया था कि उन्हें एक बार बांद्रा के रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था और वहीं पर पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट ऑफर हुआ। उन्होंने 2009 में टीवी शो ‘पालमपुर एक्सप्रेस’ से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद अदा खान ‘ये है आशिकी’, ‘बहनें’, ‘अमृत मंथन’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘नागिन 2’, ‘नागिन 3’, ‘बालवीर’ और ‘कोड रेड’ समेत कई शोज में नजर आईं।


इसलिए रिजेक्ट करती हैं बॉलीवुड फिल्में

अदा खान को कई हिंदी फिल्मों के भी ऑफर मिले हैं, लेकिन वह उन्हें हर बार रिजेक्ट कर देती हैं। बॉलीवुड से दूर रहने की वजह के बारे में पूछा गया, तो अदा खान ने कहा था कि वह लंबे समय तक स्टारडम को हैंडल नहीं कर सकतीं। वह ज्यादा महत्वाकांक्षी नहीं हैं और जो है, उसी में खुश हैं।

‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी आईं नजर

अदा खान ने कहा था कि उन्होंने अभी तक भी फिल्मों में जाने के बारे में नहीं सोचा है। अभी वह टीवी की दुनिया में ही खुश हैं। अदा खान इस साल टीवी शो ‘बालवीर 3’ में नजर आईं। वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ भी कर चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button