मुख्य समाचार
आदित्य के साथ अनन्या का रैंप वॉक यूजर्स को नहीं आया रास, बोले- सिर्फ श्रद्धा जमती है!

बॉलीवुड में चाहे पुराने रिश्ते बिगड़ें या फिर नए रिलेशनशिप बनें, बी-टाउन से जुड़ी हर गॉसिप पर लोगों की नजरें टिकी होती हैं। पिछले कई दिनों से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की खबरें सामने आ रही थीं और अब दोनों ने साथ में रैंप वॉक भी कर लिया। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक बार फिर से इनके रिलेशनशिप की चर्चा होने लगी है। लेकिन यूजर्स को आदित्य और अनन्या से ज्यादा आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी पसंद आ रही है! बता दें कि आदित्य और श्रद्धा कपूर ने ‘आशिकी 2’ और ‘ओके जानू’ मूवी में साथ काम कर चुके हैं।
आदित्य और अनन्या ने साथ में किया रैंप वॉक
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ( Ananya Panday Aditya Roy Kapur) ने लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में रैंप पर जलवा बिखेरा। रूमर्ड कपल स्टाइलिश आउटफिट में नजर आया और रैंप पर आग लगा दी। दोनों ने बॉलीवुड के फेवरेट फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया।
यूजर्स यूं कर रहे हैं रिएक्ट
आदित्य और अनन्या की केमिस्ट्री यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। एक यूजर ने इनके वीडियो पर कॉमेंट किया- मैं आदित्य को श्रद्धा के साथ देखना चाहता हूं।’ दूसरे ने लिखा- ‘आदित्य इससे बेहतर डिजर्व करता है।’ एक और यूजर ने कॉमेंट किया- ‘तौबा तौबा सारा मूड खराब कर दिया।’




