उत्तर प्रदेशसामाजिक

Banda-आई सी यू(गहन चिकित्सा)भी नाकाम साबित,ठंड से एक किसान की मौत।

पीड़ित का आरोप,झांसी मंडल के इकलौते मेडीकल कॉलेज की कार्य/चिकित्सा शैली पर संदेह।

रिर्पोट एन के मिश्र 

राजेश तिवारी की असमय मृत्यु से व्यथित हुए परिजन/ग्राम का हर घर।

बांदा- विगत दिवस पूर्व जिले के खुरहण्ड गांव निवासी राजेश तिवारी अपने खेत में 23 जनवरी की रात को पानी लगाने गए थे और 24 जनवरी को सुबह घर लौटे तो पत्नी को आग जलाने के लिए कहा पत्नी माया ने आग जलाई राजेश तिवारी ने आग सेंकने के बाद खड़ा हुआ तो चक्कर खा कर गिर गया। पत्नी माया ने तुरंत जिला अस्पताल बांदा लेकर पहुंची तब डाक्टर विनीत सचान ने सिटी स्क्रीन करवाने को कहा सिटी स्क्रीन पर ब्रेन हैमरेज बताया गया तुरन्त महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती करवाया गया है जहां चार दिनों के उपचार के दौरान राजेश तिवारी ने आई सी यू वार्ड में डाक्टरों की टीम के सामने दम तोड दिया।

परिवार वालों का बुरा हाल है। राजेश तिवारी के एक लड़का अरुण और बेटी बंदना दोनों की जिम्मेदारी अब उनकी माता माया के ऊपर निर्भर है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button