उत्तर प्रदेशराजनीति

Banda-सांसदों को अलोकतांत्रिक तरीके से निलंबन एवं अन्य मुद्दों को लेकर स प गठबंधन का धरना प्रदर्शन:- डॉ मधुसूदन कुशवाहा जिलाअध्यक्ष,बांदा।

गठबंधन से देश के नेताओं को भय और डर दिखाकर उत्पीड़न किया जा रहा है।

गठबंधन से देश के नेताओं को भय और डर दिखाकर उत्पीड़न किया जा रहा है।


बांदा- आज दिनांक 21 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर समस्त गठबंधनों के दलों ने बांदा जनपद मुख्यालय के अशोक लाट तिराहे पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया,साथ ही महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी बांदा सौंपते हुए अलोकतांत्रिक तरीके की कार्यशैली एवं जन समस्याओं को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि जब से देश में भाजपा की सरकार आई है विपक्षी पार्टियों की आवाज को दबाने के लिए लोकतंत्र व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। भारतीय संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों का हनन हो रहा है इंडिया गठबंधन के देश के नेताओं को भय और डर दिखाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। देश में बेरोजगारी, महंगाई, चरम सीमा पर है एससी,एसटी ओबीसी ,का आरक्षण समाप्त कर निजीकरण किया जा रहा है। और चंद् लोगों के हाथों में देश को बेचा जा रहा है। जब से भाजपा सरकार आई है तब से देश में कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार बढ़ा है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से व्यस्त हो गई है। भाजपा सरकार द्वारा संविधान विरोधी कार्य किया जा रहे हैं चुने हुए माननीय सांसदों को लोकसभा व राज्यसभा दोनों सदनों में सरकार के इशारे पर जनता की समस्याओं को सदन में उठाने नहीं दिया जा रहा है लोकतंत्र और राज्यसभा में जिस तरह से 146 चुने हुए माननीय सांसदों को अलोकतांत्रिक तरीके से निलंबित किया गया है। इसलिए इंडिया गठबंधन की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी बांदा द्वारा जिला मुख्यालय बांदा पर धरना देकर लोकतंत्र व संविधान बढ़ाने हेतु ज्ञापन प्रेषित किया जा रहा है।

साथ ही अनुरोध किया है कि उपरोक्त का अवलोकन कर भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर 146 सांसदों के आलोकतांत्रिक निलंबन को बहाल किया जाए। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जाए तथा भाजपा सरकार को बर्खास्त किया जाय।
ज्ञापन देने में समाजवादी पार्टी के शीर्ष स्तर के नेता विशंभर निषाद,राष्ट्रीय महासचिव,विशंभर यादव विधायक,डॉ मधुसूदन कुशवाहा जिलाअध्यक्ष बांदा, विजय करन यादव पूर्व जिलाध्यक्ष,मोहन साहू पूर्व न0प0अध्यक्ष,सभी ने अपने ओजस्वी भाषण से सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया गया। धरने के दौरान सैकड़ों लोग उपस्थित रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button