उत्तर प्रदेशसामाजिक

Banda – किसानों को हक और हुकूक दिलाने की मुहिम सदैव/अनवरत :- बलराम तिवारी(मंडल अध्यक्ष)

प्रणेता महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि व भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक)का स्थापन दिवस:- बलराम तिवारी,मंडल अध्यक्ष 

Banda – किसानों के मसीहा/प्रणेता महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि व भारतीय किसान यूनियन (अराo)का स्थापन दिवस:- बलराम तिवारी,(मंडल अध्यक्ष)

संगठन की कार्यशैली के विरुद्ध आचरण, संगठन को बर्दास्त नहीं:-महेंद्र त्रिपाठी (जिलाध्यक्ष,बांदा)

पीड़ित किसानों के हितार्थ विशेष मुहिम मेरी प्राथमिकता में:- मनोज निगम(नगर अध्यक्ष,बांदा)

पीड़ितों को राहत,संगठन को मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता:-सीता मिश्रा (मंडल अध्यक्ष,महिला मोर्चा)

किसानों/मजदूरों की महिलाओ के उत्पीड़न करने वाले के विरुद्ध सदैव तैयार :-सरोज कुशवाहा (जिला अध्यक्ष,महीला मोर्चा)

विकसित संगठन की पृष्ठभूमि/कार्यशैली अनुशासनात्मक होंने की अनिवार्यता :-जग प्रसाद फौजी (जिला महासचिव)

ब्यूरो एन के मिश्र

बांदा-आज दिनांक 15 मई 2024 को भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक)मंडल/जिला कार्यालय प्रांगण,अशोक लाट तिराहे के समीप,बांदा में चौधरी महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि व भारतीय किसान यूनियन(अरा0) का स्थापना दिवस उत्सव के रूप में आयोजित कर,चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण करते हुऐ मिष्ठान वितरित कर आयोजन को संपन्न कराया गया।

भारतीय किसान यूनियन(अरा0) के चित्रकूट धाम मंडल से मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी ने महात्मा टिकैत के जीवन संघर्ष एवं कार्य शैली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चौधरी साहब के जीवन की प्रमुख शुरुवात विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर प्रथम आंदोलन मुजफ्फरनगर से किया गया था। जोकि आगे चलकर विशाल रूप लेते हुए चिंगारी बनकर, आग पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैल गई। फिर प्रदेश व अन्य प्रदेशों के साथ किसानों का जन आंदोलन पूर्ण रूप से सफल हुआ।

उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत में किसानों के हित की लड़ाई लडी गई। जबकि दूरसंचार व सूचना की व्यवस्था नहीं थी। तब दिल्ली में एक साथ सात लाख किसानों की संख्या एकत्रित कर एक नया इतिहास रच दिया था। दिल्ली सरकार घुटनों पर आ गई थी। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने अपने बढ़ाए हुए कदम कभी वापस नहीं लिए। किसानों के हित की लड़ाई व संघर्ष करते रहे। किसानों के प्रेरणा श्रोत दिनांक 15 मई 2011 को अपने जीवन के संघर्ष को विराम देते हुए देह त्याग दी थी। आज भी महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की आत्मा हम सभी किसानों को प्रेरणा व ऊर्जा शक्ति का संचार करती रहती है।

आज भारतीय किसान यूनियन (अराo) एक संगठन के रूप में ठाकुर राजेश सिंह चौहान द्वारा 15 मई 2022 को ही स्थापना की गई। जिसके प्रमुख उद्देश्यों में स्पष्ट रखा गया कि हमारा अराजनैतिक संगठन हमेशा किसानो और मजदूरो के हक और हुकूक एवं न्याय की लड़ाई लडता रहा है और भविष्य में भी लड़कर जीतता रहेगा। आज भारतीय किसान यूनियन(अरा0) के बढ़ते हुए कदम में कुछ नवागंतुक संगठन के पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया है।

1-मनोज कुमार निगम नगर जिलाध्यक्ष बांदा

2- डी.के.शर्मा मंडल मीडिया प्रभारी।

3- अर्जुन सिंह नगर उपाध्यक्ष बांदा।

4-शैलेंद्र सिंह ब्लाक अध्यक्ष बड़ोखर,बांदा।

आयोजित पुण्य तिथि/स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रमुख रूप में राष्ट्रीय सचिव हरदत्त पांडे,मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी,मंडल उपाध्यक्ष रज्जन खां नेता,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सीता मिश्रा,मंडल सचिव इरशाद खान,बांदा जिला अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी,बांदा जिला महासचिव जग प्रसाद फौजी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष,बांदा सरोज कुशवाहा,बांदा जिला मीडिया प्रभारी अरुण पांडे सुशील, बांदा जिला उपाध्यक्ष करीम उल्ला,सदर तहसील अध्यक्ष रोहित दुबे,महासचिव सदर रामपाल, जिला सचिव इशरत खान,व नगर अध्यक्ष बांदा मनोज कुमार निगम, के साथ रत्नम,रचना सेन,सुनीता, साधना,अनिता, कपिलदेव, राम शरण शुक्ल, आशीष त्रिपाठी, प्रियंका,कौशेल्या आदि।

पदाधिकारी के साथ आधा सैकड़ा यूनियन के अन्न पदाधिकारी/सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार राजपूत उर्फ बड़कू भैया,वरिष्ठ पत्रकार एन के मिश्र,(प्रदेश लहर),पत्रकार शानू वर्मा,(टुडे क्रांति),पत्रकार राजू त्रिपाठी,(बस्ती ब्यूरो),पत्रकार रजनी द्विवेदी(लोक जन संदेश),पत्रकार दिलीप द्विवेदी(सत्ता की चमक) ने भी सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button