खेल

गिरते बाजार में बड़े-बड़े स्टॉक हो गए फुस्स लेकिन इन चवन्नी शेयरों ने लगाई लंबी छलांग, देखिए पूरी लिस्ट

मुंबई: अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट रही। बैंकिंग संकट के गहराने और मंदी की आशंका के कारण वॉल स्ट्रीट का बुरा हाल रहा। इसका असर आज एशियन मार्केट्स में भी देखने को मिल रहा है। अधिकांश एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। भारतीय शेयर बाजार में एक फीसदी से अधिक गिरावट आई है। बीएसई मेटल्स में सबसे ज्यादा गिरावट दो फीसदी से भी अधिक गिरावट दिख रही है। ऑटो और रियल एस्टेट सेक्टर्स में में भारी गिरावट आई है। सभी सेक्टर लाल निशान के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बीएसई हेल्थकेयर और बीएसई ऑयल एंड गैस में सबसे कम गिरावट आई है। सुबह 0:40 बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1.06% के साथ 57,376 अंक पर फिसल गया। निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) 1.05% की गिरावट के साथ 16,918 अंक पर था।


सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Ltd) में तेजी आई है जबकि बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। ब्रॉडर इंडेक्सेज में भी मेन इंडेक्सेज की तरह गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई पर 963 शेयरों में तेजी आई है जबकि 2,232 शेयरों में गिरावट दिख रहा है। यानी एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो मजबूती के साथ गिरावट के फेवर में है। बीएसई स्मॉलकैप में Arman Financial Services Ltd के शेयरों में सबसे ज्यादा करीब सात फीसदी तेजी रही। साथ ही Caplin Point Laboratories और Aarti Drugs Ltd के शेयरों में भी भारी लिवाली देखी जा रही है। यह रही उन पेनी स्टॉक्स की लिस्ट जिन्होंने आज अपर सर्किट छुआ। आने वाले सेशंस में इन शेयरों पर करीबी नजर रखी जा सकती है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button