मध्य प्रदेशमुख्य समाचारराज्य

2023 में MP में बनेगी भाजपा सरकार, 2024 में पूरी 29 सीटें जीतेंगे: सीएम शिवराज

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मैदान में है। युद्ध स्तर पर हमारी तैयारियां चल रही है। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में कहीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ढिंढोरा पीट रही थी कि वह 1 साल पहले उम्मीदवार घोषित कर देंगे, 6 महीने पहले उम्मीदवार घोषित कर देंगे, लेकिन ​कुछ नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी ने तो अपने उम्मीदवार घोषित भी कर दिए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा,

हमारे सेनापति अब मैदान में है। प्रदेश में विकास पर्व चल रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। अलग-अलग करीब कल्याण और जन कल्याण के कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं। अभी 22 तारीख को मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना का शुभारंभ होने वाला है। लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएं हम लोग पहले से ही चला रहे हैं। युद्ध स्तर पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव के मैदान में है।

‘हमारी तैयारी देखकर कांग्रेस परेशान’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी तैयारी देखकर कांग्रेस परेशान है। अभी 20 तारीख को फिर से हमारे नेता केंद्रीय गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी भोपाल आ रहे हैं। वह सबका रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। हमने जो काम किया है उनके बारे में बताएंगे। हमारे विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक फिर ग्वालियर में 20 तारीख को होने वाली है। उन्होंने कहा,

विधानसभा के सम्मेलन चल रहे हैं, जन दर्शन चल रहे हैं, अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। हम लोग विजय के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में है। कांग्रेस बौखला गई है इसलिए उल जलूल आरोपो पर उतर आई है, लेकिन जनता का जो प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है वह अद्भुत और अभूतपूर्व है। जन दर्शन में भीड़ उमड़ रही है।

‘भारी बहुमत से जीतेंगे चुनाव’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कई यात्राएं भी प्रारंभ होने वाली है। इसी को देखकर कांग्रेस परेशान है। भारतीय जनता पार्टी फिर से भारी बहुमत से 2023 का विधानसभा चुनाव जीत कर सरकार बनाने वाली है। 2024 में लोकसभा की 29 की 29 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button