क्राइमछत्तीसगढ़मुख्य समाचारराज्य

बकरी चराने को लेकर हुआ बढ़ा विवाद, छत्तीसगढ़ में पूर्व कर्मचारी की गला दबाकर की हत्या, जानें क्या है सच

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बतौली क्षेत्र में बकरी चराने को लेकर एक पूर्व कर्मचारी की हत्या कर दी गई। ये घटना बतौली के पोकसरी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने इस हत्या के मामले में दो आरोपी- पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है।

बकरी चराने को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, आरोपित की बकरी मृतक के खेत में चरने के लिए चली गई थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपी शख्स ने पूर्व कर्मचारी की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में अपने बेटे की मदद से शव को फेंक दिया।

15 अगस्त के दिन हत्या

थाना प्रभारी संजय नाथ तिवारी ने बताया की 14 अगस्त को देवी सिंह (60 वर्ष) के खेत में आरोपित मंगेश्वर (50 वर्ष) की बकरी चरने के लिए चली गई थी। इसके बाद देवी सिंह आरोपी के घर गया पहुंचा, जहां दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद, दूसरे दिन (15 अगस्त) देवी सिंह आरोपित मंगेश्वर को मारने के लिए छिपा हुआ था।

आरोपित ने देवी सिंह को देख लिया था, इसके बाद यहां पर दोबारा मारपीट हुई थी और इस दौरान अपने गमछे से मंगेश्वर ने देवी सिंह की गला दबा कर हत्या कर दी। मंगेश्वर ने अपने पुत्र के साथ लाश पहले घर में छिपाई। इसके बाद देर रात अंधेरे में लाश को बोरे में डालकर खेत में जाकर छुपा दी।

पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

पुलिस की पूछताछ में मंगेश्वर ने अपराध करना कबूल कर लिया है। छानबीन और पूछताछ के बाद मंगेश्वर ने अपने पुत्र के बारे में भी पुलिस को बताया। हालांकि, उसका आरोपी पुत्र नाबालिग है। इसलिए उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा जाएगा। वहीं, पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button