देश

5 राज्यों की 1 लोकसभा, 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:वोटर्स में उत्साह; अखिलेश ने भाजपा पर लगाया SP के वोट रोकने का आरोप

देश में आज 5 राज्यों में उप चुनाव हो रहे हैं। इनमें यूपी की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर-खतौली विधानसभा, राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट, ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट, बिहार की कुढ़नी विधानसभा, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट शामिल है। हर जगह वोटर्स में उत्साह दिख रहा है। ठंड के बावजूद लोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

UP : मैनपुरी लोकसभा, रामपुर-खतौली विधानसभा सीट पर मतदान जारी

UP की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर, खतौली विधानसभा सीट पर मतदान डाले जा रहे हैं। इस चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है। मैनपुरी सीट का रिजल्ट देश की राजनीति में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का राजनीतिक कद तय करेगा, रामपुर सीट आजम खान के परिवार की राजनीति का भविष्य तय करेगी।
अखिलेश का भाजपा पर SP के वोट रोकने का आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि आज का मतदान नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। जबसे चुनाव शुरू हुआ है। प्रशासन पता नहीं किसके इशारे पर काम कर रहा है। जब हम नॉमिनेशन करने जा रहे थे तो हमारी गाड़ी को रोका गया। पुलिस को बोला गया है कि समाजवादी पार्टी को वोट नहीं पड़ने देना है। सुबह से ही शिकायतें आ रही है। केवल मैनपुरी में ही नहीं बल्कि रामपुर में भी यही हाल है। समाजवादियों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा।
ओडिशा : पदमपुर विधानसभा सीट से 10 उम्मीदवार मैदान में
ओडिशा के बरगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां 319 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 79 मतदान केंद्र ‘संवेदनशील’ हैं। इस सीट पर 2.57 लाख से अधिक लोगों के पास मताधिकार है। चुनाव आयोग ने बताया कि यहां कम से कम 1,400 सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।
बिहार: कुढ़नी में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग
कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। ठंड के बाद भी वोटर्स का जोश हाई है। यहां कुल 320 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 311728 है।
छत्तीसगढ़ : 56 पोलिंग बूथ में 6 हजार जवान तैनात
छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चनाव में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं। अति संवेदनशील इलाके में स्थित 17 मतदान केंद्रों में एक-एक वोट डलवाना बड़ी चुनौती होगी। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है।
राजस्थान: सरदारशहर में त्रिकोणीय संघर्ष ने उप चुनाव को बनाया रोमांचक
चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। यहां चुनाव त्रिकोणीय संघर्ष में बदलने से रोमांचक हो गया है। सरदारशहर में कांग्रेस और भाजपा को आरएलपी कड़ी टक्कर दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button