उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

सड़क पर मिला सराफा कारोबारी का शव, हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज में एक दिन पहले लापता हुए 26 वर्षीय युवक का शव रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची। परिजनों ने हत्‍या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी।

पुलिस के अनुसार, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी आकाश सोनी (26) शनिवार को विशेश्वरगंज स्थित दुकान खोलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन शाम को वापस लौटकर घर नहीं आये। परिजनों ने बहुत खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद आकाश के पिता राम कुबेर सोनी ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद राम कुबेर ने रविवार को बताया कि उनके बेटे का शव विशेश्वरगंज में आज सुबह बरामद हुआ है।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूछताछ की। परिजनों ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई। वहीं, अमेठी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ललन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। आकाश के सिर और कान के नीचे चोट के निशान हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बरेली दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और लोकसभा चुनाव 2024 में सभी सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया है। केशव मौर्य ने कहा कि सपा पीडीए (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यकों) की आड़ में परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी चला रही है। विपक्ष इसके अलावा कुछ सोच नहीं सकते। उनके पास न ही कोई मुद्दा होता है और न ही कोई नेता। वे सिर्फ हार के बहाने तलाश रहे हैं। सपा सत्ता के बिन ऐसे बेचैन है, जैसे पानी बिन मछली होती है। वहीं, उन्होंने दावा किया कि 2024 में भाजपा की ही शानदार जीत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button