खेल

क्या ये क्रिकेटर आपको 16 साल का लगता है, पाकिस्तान में उम्र घोटाला कोई नई बात नहीं

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट में एक उभरता हुआ प्लेयर खूब सुर्खियों में है। वजह खेल नहीं बल्कि पुरानी बीमारी उम्र है। पाकिस्तान सुपर लीग के आठवें सीजन में 24 फरवरी को इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लेेडिएटर्स के बीच मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत हुई। हारने वाली टीम क्वेटा की ओर से 16 साल के गेंदबाज आइमल खान का टी-20 डेब्यू हुआ। कागजों पर जिन्हें सिर्फ 16 साल का बताया गया है, लेकिन उन्हें देखते ही फर्जवाड़े का अंदाजा हो जाता है।


अजमल खान कम से कम 20 साल के लगते हैं। पाकिस्तान के पत्रकार साज सादिक ने इस बारे में एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि आइमल खान को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 16 साल के प्लेयर के रूप में रजिस्टर्ड किया। बोर्ड को देखना चाहिए कि प्लेयर्स की असल उम्र कितनी है।


    वैसे अपने पहले मैच में अजमल खान की बेदम पिटाई हुई, लेकिन कॉलिन मुनरो जैसा बड़ा शिकार भी उन्होंने किया। 4 ओवर में एक विकेट लेने के लिए 55 रन खर्च करने पड़े।


    क्रिकइंफो के मुताबिक आइमल खान की उम्र 16 साल 246 दिन हैं। उनका जन्म 24 जून 2006 को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुआ, जिसकी राजधानी पेशावर है। इस प्रांत में पश्तूनों की आबादी ज्यादा है। कुछ लोगों का कहना है कि पठानों की यह आम समस्या है। वह अपने उम्र से पहले बड़े हो जाते हैं और उनकी उम्र ज्यादा दिखती है।

    अगर यह धोखाधड़ी है या फिर पाकिस्तान में उम्र का घोटाला आम है तो रमीज रजा इसे रोकना चाहते थे! पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए वह एक प्रोजेक्ट लाने वाले थे। उस साइंटिफिक टेस्ट से खिलाड़ियों की असल उम्र पता चल जाती। कुछ लोग उसका भी अपडेट लेने लगे।

    इसी बहाने कुछ लोगों को इफ्तिखार अहमद का केस भी याद आ गया। 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में दुनिया का ध्यान खींचने वाले इफ्तिखार अक्सर अपनी उम्र को लेकर ट्रोल होते हैं। लोग उन्हें चाचू-चाचू कहकर चिढ़ाते हैं। टीवी पर उनकी उम्र 32 साल बताते हैं, लेकिन फैंस को लगता है कि वह 42 से कम क्या ही होंगे।

    लगते तो शाहिद अफरीदी भी 16 साल के नहीं थे, जब उनकी उम्र 20 बताई गई। बाद में ऑनस्क्रीन शाहिद अफरीदी भी मान चुके हैं कि उम्र में खूब गड़बड़झाला है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button