खेल

अमीरों की लिस्ट में लुढ़कर 29वें नंबर पर पहुंचे गौतम अडानी, अंबानी भी फिसले, जानिए कितनी रह गई दोनों की नेटवर्थ

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी दोनों दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नीचे फिसले जा रहे हैं। गौतम अडानी अब इस लिस्ट में लुढ़कर सीधे 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अब 12वें नंबर पर पहुंच चुके हैं। दोनों की नेटवर्थ में गिरावट आई है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान गौतम अडानी को हुआ है। गौतम अडानी की नेटवर्थ लगातार कम हो रही है। अमेरिकी रिसर्च फर्म की रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी लगातार नीचे लुढ़कते जा रहे हैं। अडानी ग्रुप के शेयरों में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में काफी उछाल आई थी। इस दौरान उनकी नेटवर्थ 150 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई थी और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। यह मुकाम हासिल करने वाले वह एशिया के पहले शख्स थे, लेकिन इस साल अडानी की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है। अमेरिका शॉर्ट सेलिंग कंपनी Hindenburg Research ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के खिलाफ एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। उसके बाद से ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है।

गौतम अडानी लगातार गंवा रहे दौलत

गौतम अडानी लगातार दौलत गंवा रहे हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ अब 42.7 अरब डॉलर रह गई है। इसी के साथ वो ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गौतम अडानी मुकेश अंबानी की तुलना में 14 गुना दौलत गंवा चुके हैं। दोनों अरबपति इस साल अबतक दौलत गंवाने के मामले में पहले और दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। अडानी ग्रुप के शेयरों में बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली थी। इसी वजह से गौतम अडानी की नेटवर्थ में 3.39 अरब डॉलर की कमी आई है। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 927 अंक टूटा था। निफ्टी ने भी गोता लगाया था। पहले से ही गिरावट में चल रहे अडानी ग्रुप के शेयरों में इससे और नुकसान हुआ। अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आ गई। सभी 10 स्टॉक नुकसान के साथ लाल निशान पर बंद हुए।

मुकेश अंबानी पहुंचे 12वें नंबर पर

बाजार में गिरावट मुकेश अंबानी पर भी भारी पड़ी है। इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को भी काफी नुकसान हुआ है। आरआईएल के शेयर 2.35 फीसदी टूटकर 2377 रुपये पर बंद हुए हैं। इससे मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी गिरावट आ गई है। इस दौरान मुकेश अंबानी ने 1.96 अरब डॉलर की नेटवर्थ गंवा दी है। अंबानी अब ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में लुढ़कर अब 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वो 11वें नंबर पर थे। मुकेश अंबानी अब तक 5.65 अरब डॉलर की नेटवर्थ गंवा चुके हैं। अब मुकेश अंबानी के पास 81.5 अरब डॉलर की दौलत है। इस हिसाब से देखें तो गौतम अडानी के मुकाबले मुकेश अंबानी के पास दोगुनी दौलत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button