अरुणाचल प्रदेशसामाजिक

Banda – होलिका गीत के साथ होली मिलन कार्यक्रम।

बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति सदस्यों/ अधिवक्ता संघ के पूर्व पदाधिकारियों ने की सहभागिता।

Banda -बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है होली:- ललित विश्वकर्मा

बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति में इसरार खान को बबेरु तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

ब्यूरो एन के मिश्र 

बांदा। आज दिनांक 23 मार्च को बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति के कचहरी परिसर स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें संगठन के संयोजक रमेशचंद्र दुबे ने अधिवक्ता संघ के पूर्व पदाधिकारियों को गुलाल लगा स्वागत किया। प्रमुख महासचिव ललित विश्वकर्मा ने कहा की बुराई में अच्छाई के प्रतीक होली पर्व स्नेह का है कोई इस त्योहार को शत्रुता के भाव से नहीं मनाए। महासचिव ने बताया की बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति का बबेरू तहसील अध्यक्ष इसरार खान को नियुक्त किया है।अधिवक्ताओं ने होलिका गीत प्रस्तुत किया। जिसको सभी ने बेहद सराहा,जिलाध्यक्ष,बांदा धनेशी सोनी नेआगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चंदेल, विपिन शर्मा,गुनगुन दुबे,महामंत्री रामराज यादव, मुन्नू प्रजापति, राजू प्रजापति, छंगू ,रवि,दीनू गुप्ता भोला,अभय,प्रांजल, ईशान,पूर्व अध्यक्ष राजेश दुबे,अवधेश गुप्ता,शिवदयाल पटेल, प्रद्युमन,, राजेंद्र निगम अधिवक्ताओं के साथ अन्य गणमान्य आदि ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button