उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

आगरा में गला दबाकर पत्नी-बेटी की हत्या; ईंट से चेहरे को कूंचा, मासूम को खिलाया जहर, आरोपी पति फरार

यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव वृथला में सोमवार रात पत्नी और बेटी की हत्या कर सराफ पति फरार हो गया। इस हत्याकांड की जानकारी मंगलवार दोपहर को हुई। गांव में सनसनी फैल गयी। महिला के भाई की ओर से तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लक्ष्मीकांत वर्मा की गांव में ही सोने-चांदी के आभूषण बनाने की दुकान है। दुकान के ऊपरी हिस्से में उनका मकान बना हुआ है। वहां वह परिवार सहित रहता है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला तरुण वर्मा किसी काम के लिए सराफ लक्ष्मीकांत वर्मा के घर बाइक मांगने पहुंचा। वहां तो मकान के मेन गेट की बाहर से कुंडी लगी थी। वह कुंडी खोलकर अंदर गया तो दूसरी मंजिल के गेट की भी बाहर से कुंडी लगी मिली। वह कुंडी खोलकर आवाज लगाते हुए घर के अंदर प्रवेश कर गया। कोई आवाज न आने पर पड़ोसी तरूण ने कमरे में घुसकर देखा तो हैरान रह गया।

वहां पलंग पर सराफ लक्ष्मीकांत की पत्नी कृष्णा वर्मा का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसकी सिर पर ईंट प्रहार कर हत्या की गई थी। पास ही उनकी 12 साल की बेटी लाडो वर्मा का शव पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। तरुण ने आवाज देकर आसपास के लोगों को बुलाया। घटना की सूचना थाना इरादतनगर पुलिस को दी। सूचना पर थाना इरादतनगर पुलिस, एसीपी शमसाबाद गिरीश कुमार और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

घटना स्थल से साक्ष्य संकलन किए। पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मां बेटी की हत्या का मामला है। पति फरार है। उसने ही हत्या की है। महिला के भाई की ओर से तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button