उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

सिद्धार्थनगर में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की: घर से 60 किमी दूर जहर खिलाकर राप्ती नदी में फेंका, 8 दिन बाद कंकाल मिला

सिद्धार्थनगर। सीओ शोहरतगढ़ सुजीत राय ने मंगलवार को ढेबरुआ थाना के रेकहट नजरगढ़वा गांव के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता व्यक्ति की हत्या के मामले का पर्दाफाश किया। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करके शव को बलरामपुर में फेंक दिया था। बलरामपुर देहात थाना की पुलिस ने मंगलवार को कंकाल बरामद किया। कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान ढेबरुआ थाना के रेकहट गांव निवासी कन्नन के रूप में हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पत्नी से पूछताछ की तो पूरा घटनाक्रम सामने आ गया। पुलिस ने पत्नी संगीता व प्रेमी बलरामपुर के थाना ललिया के लक्ष्मणपुर धर्मपुर निवासी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक को गिरफ्तार किया।

सीओ शोहरतगढ़ सुजीत राय ने बताया कि दो जून को संगीता ने ढेबरुआ थाना में पति कन्नन के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि संगीता अपने पति को कहीं साथ लेकर गई थी। जब पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपित प्रेमी के साथ मिलकर कन्नन को गाड़ी पर बैठकर ले जाकर राप्ती के किनारे नशीला पदार्थ खिलाकर उसे नदी में फेंक दिया है।

कन्नन का शव बलरामपुर के कोतवाली देहात थाना के सेमरहना के पास राप्ती में कंकाल के रूप में मिला था। स्वजन ने कपड़े के आधार पर उसकी पहचान की। बलरामपुर पुलिस भी इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

पत्नी के साथ घर से निकला था पति

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना पत्नी ने बनाई थी। इसे मूर्त रूप देने के लिए वह अपने पति के साथ घर से निकली। गांव के कई लोगों ने दोनों को साथ में जाते हुए भी देखा। कुछ दूरी पर योजना के अनुसार प्रेमी गाड़ी लेकर खड़ा था। सभी बलरामपुर के लिए चल दिए। बलरामपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में भोजन के साथ नशीला पदार्थ मिलाकर पति को खिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गया और दोनों ने मिलकर राप्ती नदी में फेंक दिया।

पत्नी के सामान्य व्यवहार से पुलिस का संदेह हुआ पुख्ता

पति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना उसके भाई बाबूलाल ने ढेबरुआ पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की। गांववालों से पूछताछ किया, घर के सभी परिवार परेशान हाल दिखाई दे रहे थे, लेकिन पत्नी सबके सामने परेशान रहती पर जैसे ही वह अकेले में होती उसका व्यवहार सामान्य हो जाता। मोबाइल पर लगातार बात करती रहती। पुलिस ने इसे संज्ञान में लेने के बाद पूछताछ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button