उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

जिसने माला पहनाई, उसी ने नेता जी को मारा थप्पड़… जौनपुर में हुई सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष की पिटाई

जौनपुर: यूपी के जौनपुर में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर पीट दिए गए। जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित नहोरा आशापुर गांव में मंगलवार को आयोजित एक भूमि पूजन समारोह के दौरान पहले उनको माला पहनाया गया। इसके बाद थप्पड़ों की बारिश शुरू हो गई। पीटने वाला कोई और नहीं, बल्कि उन्हीं की पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर हैं। मंच पर हुई थप्पड़बाजी का वीडियो थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गा।

जलालपुर के नहोरा आशापुर में राजभर समाज का कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर शामिल थे। इसी दौरान पार्टी के ही बृजेश राजभर ने महेंद्र राजभर को एक मोटा माला पहनाया। माला पहनाने के बाद अचानक उन्हें थप्पड़ मारने लगे। थप्पड़ लगते ही मंच और सामने दीर्घा में अफरा-तफरी मच गई।

ओपी राजभर ने साजिशन पिटवाया-महेंद्र

सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने पूरे थप्पड़ कांड को सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की साज़िश बताया है। उन्होंने बताया कि बृजेश राजभर कुछ दिन पहले ओपी राजभर से मिलने भी गए थे। घटना के बाद महेंद्र राजभर ने जलालपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीएम मोदी ने बताया था कटप्पा

महेंद्र राजभर मऊ जिले के निवासी हैं। वह पहले भी 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और सुभासपा के गठबंधन में चुनाव लड़े थे। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें मुख्तार अंसारी से लगभग 6000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्र राजभर को ‘कटप्पा’ बताया था। उन्होंने मंच से कहा था कि ये वही व्यक्ति है, जो बाहुबली का सफाया करेगा।

थप्पड़ कांड से राजनीति गलियारों में हलचल

सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर का थप्पड़ कांड राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि इन दिनों अखिलेश यादव से उनकी नजदीकियां बढ़ी हुई थीं। इसी को लेकर उन्हें मंच पर अपमानित किया गया। हालांकि, इस कांड को आपसी मनमुटाव और साज़िश, दोनों के नज़रिए से देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button