पंजाब

दीवाली की रात दो गुटों के बीच चली अंधाधुंध गोलियां, एक की मौत; दो घायल

अमृतसर। थाना डी डिवीजन के अधीन आते इलाका कटरा दूलो में दीवाली की रात करीब 1:30 बजे दो गुटो में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं और एक की मौत हो गई है।

एक घायल को अस्पताल में जाया गया है, जबकि एक का पता नहीं चल पाया है। मृतक का शव कब्जे में ले लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते हैं सोमवार की सुबह एडीसीपी तीन अभिमन्यु राणा, एसीपी सुरेंद्र सिंह और थाना डी डिवीजन के प्रभारी सरमेल सिंह मौके पर पहुंचे।

लोगों के अनुसार इलाके में 40 के करीब दोनों ओर से गोलियां चली हैं। हमलावर रात के समय इलाके में एक घर में चल रहा जुआ लूटने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जुआ लूटने की कोशिश की तो उन लोगों की जुआ खेल रहे लोगों के साथ झड़प हो गई।

बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच गोलीबारी हुई। वहीं पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान अरुण निवासी पंडोरी वड़ैच के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button