उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में देर रात हुआ 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला, गाजियाबाद समेत कानपुर के डीएम बदले

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें आठ जिलों के डीएम भी शामिल हैं। इनमें से कई आईएएस अधिकारी एक ही स्थान पर तीन वर्ष की अवधि से तैनात थे। इन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाया गया है।

बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है।

कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। राज्य संपत्ति अधिकारी बीके सिंह को फर्रुखाबाद का डीएम बनाया गया है।

श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद को अमेठी का डीएम बनाया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जौनपुर के डीएम अनुज झा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। इसके अलावा कई मुख्य विकास अधिकारी भी इधर से उधर किए गए हैं। नियुक्ति विभाग ने इन तबादलों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button