मुख्य समाचार

प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के  संबंध में आन्दोलन का नोटिस

प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के
संबंध में आन्दोलन का नोटिस

 

म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक एवं प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस मंडी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित जिला अध्यक्ष संजय सिंह गहलोत अपाक्स कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सावकारे एजॉक्स्ज़ कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष राजेश साल्वे कर्मचारी कांग्रेस के शांताराम निंभोरकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हेमंत सिंह 22 वन विभाग के संदीप सिंह ठाकुर उर्दू शिक्षक संघ के डॉक्टर अशफाक खान ट्राईबल वेलफेयर के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा लिपिक वर्गीय संघ के ठाकुर अरविंद सिंह मंडी कर्मचारी महासंघ के शेख महमूद कैलाश निगम संतोष दलाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया गया की प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की न्योयोचित मांगो के सम्बन्ध में शासन प्रशासन को ज्ञापन /पत्र के माध्यम से मांगो की पूर्ति हेतु ध्यानाकर्षण करवाया गया है किन्तु म.प्र. शासन द्वारा अधिकारियों/ कर्मचारियो की न्यायोचित मांगो पर कोई आदेश नहीं किया गया और न ही कर्मचारी संगठनो से संवाद किया गया फलस्वरूप प्रदेश के अधिकारियों/ कर्मचारियो में निराशा एवं आक्रोश है
म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा न्यायोचित मांगों को लेकर चरणवद्द आन्दोलन का निर्णय लिया गया है जो निम्नानुसार है
1 – दिनांक 06-01-2023 दिन शुक्रवार को माननीय मुख्य मंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव महोदय को संबोधित मांगो से सम्बंधित ज्ञापन सभी जिलो द्वारा कलेक्टर को दिया जाना है
2 – दिनांक 20-01-2023 दिन शुक्रवार को सभी संभागीय मुख्यालय में धरना / रैली के पश्चात माननीय मुख्य मंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव महोदय को संबोधित मांगो से सम्बंधित ज्ञापन दिया जाना है
3 -दिनांक 29-01-2023 दिन रविवार को प्रदेश व्यापी एक दिवसीय धरना राजधानी भोपाल में आयोजित कर माननीय मुख्य मंत्री महोदय मा. मुख्य सचिव महोदय को संबोधित मांगो से सम्बंधित ज्ञापन दिया जायेगा
म.प्र. सरकार द्वारा प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की न्योयोचित मांगो के सम्बन्ध में उचित निर्णय नहीं लिए जाने की स्थिति में मोर्चा पुरे प्रदेश में सभी कार्यालयों में अनिश्चित कालीन तालाबंदी के लिए मजबूर होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button