झारखण्डमुख्य समाचारराज्य

Sahebganj: बकरी को बचाने के चक्कर में गई दोनों की जान; परिवार में छाया मातम

पतना/साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज के रांगा थाना क्षेत्र के केंदुआ चौक पर एक बकरी को बचाने के क्रम में पिता-पुत्र की मौत हो गई।

केंदुआ निवासी 45 वर्षीय इकबाल शेख के घर के अंदर स्थित कुंए में बुधवार दोपहर एक बकरी (खस्सी) गिर गई। उसे निकालने के लिए इकबाल शेख का 19 वर्षीय बेटा मुस्तकीम शेख कुंए में उतरा।

ऑक्सीजन की कमी होने कारण वह उसमें बेहोश हो गया। ऊपर से पिता व स्वजनों ने आवाज दी तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद इकबाल भी रस्सी के सहारे कुआं में उतरा।

अस्पताल में मुस्तकीम मृत घोषित

बेटे को अचेत अवस्था में रस्सी के सहारे बाहर निकलवाया। बकरी भी सही-सलामत थी। उसे भी निकलवा दिया।

स्वजन मुस्तकीम शेख को लेकर कल्याण अस्पताल केंदुआ पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, कुएं से मुस्तकीम व बकरी को निकालने के बाद ग्रामीणों ने रस्सी गिरायी तब तक इकबाल शेख बेहोश हो गया। ऊपर से आवाज देने पर किसी प्रकार की आवाज नहीं आई।

ऑक्सीजन की कमी से वापसी

इसके बाद स्वजनों व गांव वालों को अनहोनी की आशंका हुई। ऊपर से तीसरा व्यक्ति भी अंदर कुएं में घुसने की कोशिश की तो ऑक्सीजन की कमी की बात कही और वह लौट आया।

इसके बाद इकबाल शेख के दूसरे बेटे ने कुएं में उतरने की बात कही। इसपर गांव वालों ने उसे रोक दिया। स्थानीय पुलिस व प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

दल-बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस

इसके बाद बीडीओ सह सीओ सुमन कुमार सौरभ, रांगा थाना के SI उमेश महतो, ASI ननका उरांव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों व प्रशासन की दो घंटे की कड़ी मशक्कत के उपरांत करीब 2:30 बजे इकबाल के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button