मुख्य समाचार

पंजाब में शूट कर रही थीं परिणीति, जब राघव से नजरें हुईं चार, 6 महीने पहले हुआ प्यार!

इस समय हर तरफ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की बात चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार में बातचीत चल रही है और जल्द ही रोका सेरेमनी की तारीख भी तय हो जाएगी। लोग ये भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर इनकी लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई, दोनों ने कब डेट करना शुरू किया… अगर आप भी इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि इनकी पहली मुलाकात कहां हुई थी।

पंजाब में राघव से पहली बार मिली थीं परिणीति

एक सूत्र ने बताया कि परिणीति चोपड़ा पहली बार राघव चड्ढा से पंजाब में मिली थीं। उन दिनों वो वहीं शूटिंग कर रही थीं। ये अभी तक मालूम नहीं है कि दोनों कितने समय से साथ हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि कम से कम 6 महीने हो गए हैं, क्योंकि बात शायद शादी तक आ पंहुची है।

इन सेलेब्स ने परिणीति-राघव के रिश्ते पर लगाई मुहर

परिणीति और राघव ने भले ही अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा हो, लेकिन हाल ही में सिंगर-एक्टर हार्डी संधु ने बताया था कि दोनों घर बसाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। वहीं, ‘आप’ मेंबर संजीव अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दी थी। हार्डी और प्रियंका ने Code Name: Tiranga में साथ काम किया था। तब एक्ट्रेस ने उनसे कहा था कि वो तभी शादी करेंगी, जब उन्हें लगेगा कि सही लड़का मिल गया है।

प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं मुंबई

इन सबके बीच परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस और बेटी मालती संग मुंबई पहुंच चुकी हैं। वो बीती शाम एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा था। कहा जा रहा है कि वो अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ का भी प्रमोशन करेंगी। ये कहा जा रहा है कि वो परिणीति और राघव से भी मुलाकात करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button