खेल

इन देशों में पानी की तरह चाय पी रहे लोग, पाकिस्तानी भी हमसे 5 गुना ज्यादा पीते हैं

नई दिल्ली : भारत के अधिकतर घरों में एक प्याली चाय के बिना सुबह की शुरुआत नहीं होती। देश में चाय सबसे अधिक लोकप्रिय ड्रिंक है। आम हो या खास सब चाय की चुस्कियां लेते हैं। दुनियाभर में हर साल 59,66,467 टन चाय का उत्पादन (Tea Production in world) होता है। दुनिया में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक देश चीन है। यहां हर साल 24,14,802 टन चाय पैदा होती है। भारत 12,52,174 टन सालाना उत्पादन (Tea Production in India) के साथ दूसरे नंबर पर आता है। चीन और भारत मिलकर दुनिया की 60 फीसदी से अधिक चाय पैदा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देश के लोग सबसे ज्यादा चाय पीते हैं। भारत या चीन? नहीं, इन दोनों देशों में से कोई नहीं। सबसे ज्यादा चाय तुर्की के लोग पीते हैं। वर्ल्ड और स्टेटिस्टिक्स के अनुसार, तुर्की में प्रति व्यक्ति चाय खपत (सालाना) 3.16 किलो है। यानी तुर्की का एक व्यक्ति एक साल में 3.16 किलो चाय पत्ती की चाय पी लेता है।

पाकिस्तान में जमकर चाय पीते हैं लोग

वर्ल्ड और स्टेटिस्टिक्स द्वारा जारी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आयरलैंड है। यहां सालाना प्रति व्यक्ति चाय खपत (Tea consumption per capita) 2.19 किलो है। तीसरे स्थान पर आता है यूके, यहां सालाना प्रति व्यक्ति चाय खपत 1.94 किलो है। पाकिस्तान के लोग भी खूब चाय की चुस्कियां लेते हैं। यहां प्रति व्यक्ति चाय खपत (सालाना) 1.50 किलो है। छठे स्थान पर है इरान, यहां सालाना प्रति व्यक्ति चाय खपत पाकिस्तान के बराबर ही 1.50 किलो है।

रूस में भी काफी पसंद की जाती है चाय

रूस में भी चाय काफी पसंद की जाती है। यहां एक व्यक्ति सालभर में 1.38 किलो चाय पी लेता है। यह आंकड़ा मोरक्को में 1.22 किलो, न्यूजीलैंड में 1.19 किलो, चिली में 1.19 किलो, इजिप्ट में 1.01 किलो है। पोलैंड में भी लोग सालभर में 1 किलो चाय पी जाते हैं। जापान में यह आंकड़ा 0.97 किलो, सऊदी अरब में 0.90 किलो, चीन में 0.57 किलो और कनाडा में 0.51 किलो है।

भारतीय इतनी ज्यादा भी नहीं पीते चाय

दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में भारतीय इतनी ज्यादा भी चाय नही पीते हैं। प्रति व्यक्ति चाय खपत के मामले में भारत का स्थान काफी नीचे है। भारत में प्रति व्यक्ति चाय खपत (सालाना) 0.32 किलो है। इस लिस्ट में भारत से नीचे यूएसए, फ्रांस, स्पेन और इटली भी है। लिस्ट में सबसे नीचे मैक्सिको है, जहां प्रति व्यक्ति चाय खपत (सालाना) 0.14 किलो है। अमेरिका की बात करें, तो यहां प्रति व्यक्ति चाय खपत (सालना) 2.23 किलो है। वहीं, फ्रांस में यह आंकड़ा 0.20 किलो है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button