मुख्य समाचार

समंदर किनारे बेटी के साथ बीता प्रियंका चोपड़ा का पूरा दिन, दिखाई इस आउटिंग की बेस्ट तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने हसबैंड निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ रविवार का दिन समंदर की लहरों के साथ बिताया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस शानदार आउटिंग की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों अपनी बेटी के साथ दिख रहे हैं।

समंदर किनारे बीता प्रियंका चोपड़ा का दिन

प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में बस ‘संडे’ लिखा है, जिससे साफ है कि रविवार का दिन फैमिली के साथ काफी शानदार बीता है। संडे आउटिंग वाली ये तस्वीरें समंदर किनारे मस्ती वाली हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका अपनी लाडली बेटी को गोद ली हुईं नजर आ रही हैं और साथ में निक जोनस भी पोज दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में केवल प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती दिख रही हैं। दोनों समंदर की लहरों का मजा लेते दिख रहे हैं।

समंदर की लहरों के साथ मस्ती

आखिरी फोटो में बीच पर कपल अपनी बेटे के साथ दिख रहे हैं। ये तीनों समंद की लहरों के बेहद करीब दिख रहे हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फ्रेंड्स ने भी क़ॉमेंट्स किए हैं। हुमा कुरैशी, नाओमी कैंपबेल जैसे सितारों ने प्रियंका के इस पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी शेयर की है।

मालती के साथ पहली फोटोशूट

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ वोग मैगज़ीन के लिए अपना पहला फोटोशूट भी कराया था। प्रियंका ने इस फोटोशूट की भी तस्वीरें शेयर की थी। प्रियंका ने इस मैगजीन को मां बनने के लेकर अपने अनुभवों और सरोगेसी के चुनाव पर मिले लोगों के ताने पर भी खुलकर बातें कीं। प्रियंका ने सरोगेसी के सहारे मां बनने पर जो ताने सहे उसके बारे में बातें करते हुए कहा था कि लोग कहते कि रेडीमेड बच्चा ले आई, कोख किराए पर लिया। प्रियंका ने इस बारे में बातें करते हुए कहा था कि मेरे बारे में आप बात करिए, मैं खुद को मजबूत भी कर लेती हूं लेकिन जब लोग मेरी बेटी के बारे में बातें करते हैं तो बहुत तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी गॉसिप का हिस्सा नहीं बनेगी औक उसे लेकर वह काफी प्रोटेक्टिव हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button