खेल

आरके स्टूडियो के बाद राज कपूर का चेंबूर वाला बंगला भी बिका, जानिए किसने खरीदा

नई दिल्ली: शोमैन के नाम से मशहूर दिवंगत राज कपूर (Raj Kapoor) की एक ऐतिहासिक प्रॉपर्टी बिक गई है। आरके स्टूडियो के बाद उनका चेंबूर वाला बंगला भी बिक गया है। इसे भी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (Godrej Properties Ltd.) है। कंपनी इस पर एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट डेवलप करेगी। राज कपूर का यह बंगला देवनार फार्म रोड पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के बगल में है। यह सौदा कितने में हुआ, इसका खुलासा नहीं किया गया है। इसे चेंबूर का सबसे महंगा इलाका माना जाता है। कंपनी का कहना है कि इस बंगले को राज कपूर के परिवार वालों से खरीदा गया है और उस पर एक प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। इससे पहले गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मई 2019 में राज कपूर के आरके स्टूडियो को खरीदा था। वहां भी मिक्स्ड यूज प्रोजेक्ट Godrej RKS डेवलप किया जा रहा है। इसके इसी साल पूरा होने की उम्मीद है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज के एमडी और सीईओ गौरव पांडेय ने कहा कि राज कपूर का आइकनिक प्रोजेक्ट अब हमारे पोर्टफोलियो का हिस्सा है। हमें खुशी है कि कपूर परिवार ने हमें यह मौका दिया। पिछले कुछ साल में प्रीमियम डेवलपमेंट्स की डिमांड में तेजी आई है। इस प्रोजेक्ट से हमें चेंबूर में अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस पर एक शानदार रेजिडेंशियल कम्युनिटी विकसित की जाएगी। दिवंगत राज कपूर के पुत्र रणधीर कपूर ने कहा, ‘इस प्रॉपर्टी से हमारी कई यादें जुड़ी हैं और इसका हमारे परिवार के लिए काफी महत्व है। हमें उम्मीद है कि कंपनी इसकी समृद्ध विरासत को अगले फेज में ले जाएगी।’


आरके स्टूडियो भी बिका

इससे पहले राज कपूर की यादों से जुड़ा 70 साल पुराना आरके स्टूडियो को भी मई 2019 में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीदा थी। मुंबई के चेंबूर इलाके में 2.2 एकड़ में फैले आरके स्टूडियो का मालिकाना हक रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर के पास था। आरके स्टूडियो में 33 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में मॉडर्न रेजिडेंशियल अपार्टमेंट और लग्जरी रिटेल स्पेस डेवलप किया जा रहा है। गोदरेज प्रॉपर्टीज गोदरेज ग्रुप की सहायक कंपनी है। राज कपूर ने 1948 में आरके स्टूडियो (RK Studio) की स्थापना की थी। होली और गणेशोत्सव के मौके पर इसमें होने वाले आयोजन बॉलीवुड में खासे लोकप्रिय थे। साल 2017 में आग लगने से आरके स्टूडियो का बड़ा हिस्सा जल गया था। इसके बाद कपूर खानदान ने इसे बेचने का फैसला किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button