उत्तर प्रदेश
पढ़िए कैसा रहेगा 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल, पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगरा में बरसात

आगरा। मौसम के मिजाज में मंगलवार शाम को तेजी से बदलाव आया। जम्मू कश्मीर के आसमान में विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ से बादल छा गए। शाम सात बजे शहर के कई क्षेत्रों में हल्की बरसात हुई।
आज दिखेगा पश्चिमी विक्षाेभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बरसात हुई है। सप्ताहभर पहले पश्चिमी विक्षोभ का बनना शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिन सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी।
इस साल अच्छी ठंड के आसार
इस साल ठंड ठीक से पड़ेगी। आने वाले चार से पांच दिन मौसम साफ रहेगा। इसी के चलते सुबह हल्की धुंध रहेगी। शाम को इसका असर न के बराबर रहेगा। सुबह ठंडी हवा भी चलेगी। इससे दिन के तापमान में मामूली कमी आएगी। वहीं रात के तापमान में अधिक बदलाव नहीं आएगा।