खेल

शेयर मार्केट में गिरावट के बीच 5% उछला इस वाइन कंपनी का शेयर, LIC में भी तेजी

मुंबई: निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50) हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन आज मामूली गिरावट के साथ खुला। पिछले सत्र में यह 17,893.45 अंक पर बंद हुआ था और आज 17,847.55 अंक पर खुला। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट आई। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। हायर इंटरेस्ट रेट्स और कंपनियों की कमाई नतीजे से वॉल स्ट्रीट में गिरावट आई। नैसडैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 1.02%, डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में 0.73% और एसएंडपी 500 (S&P 500) इंडेक्स में 0.88% गिरावट आई। आर्टिकल लिखते समय उनके फ्यूचर्स भी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। अमेरिकी शेयर मार्केट में आई गिरावट का असर आज एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला। अधिकांश एशियन मार्केट्स गिरावट के साथ खुले। जापान के Nikkei 225 इंडेक्स को छोड़कर सभी इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

सुबह 9:45 बजे निफ्टी 50 इंडेक्स 80.35 अंक यानी 0.45 परसेंट की गिरावट के साथ 17,813.1 अंक पर ट्रेड कर रहा था। फ्रंटलाइन इंडेक्सेज के मुकाबले ब्रॉडर मार्केट इंडेक्सेज में मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। निफ्टी मिड-कैप 100 इंडेक्स (Nifty Mid-Cap 100 index) में 0.22% गिरावट आई है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स (Nifty Small-Cap 100 index) में 0.21% तेजी आई है। नौ फरवरी के आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई और डीआईआई दोनों नेट सेलर्स रहे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 144.73 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेली संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 205.25 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। यह रही उन शेयरों की लिस्ट जो प्राइस वॉल्यूम ब्रेकआउट से गुजर रहे हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button