मुख्य समाचार

किंग चार्ल्स की ताजपोशी में सोनम कपूर ने कहा ‘नमस्ते’, मां सुनीता बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर लंबे समय से पर्दे से गायब हैं लेकिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कभी अपने फैशन सेंस की वजह से। कभी अपने बेटे वायु की वजह से। इस बार वो किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल हुई हैं। वह कॉमनवेल्थ से शामिल हुए तमाम परफॉर्मर्स को इंट्रोड्यूस किया। वहां से उनका वीडियो सामने आया है। एक क्लिप को उनकी मां सुनीता कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस इवेंट में सोनम के अलावा अन्य चर्चित हस्तियां भी शामिल हुई थीं। जिन्होंने भी लोगों का अपनी तरफ ध्यान खींचा है।


दरअसल, 7 मई को सोनम कपूर ने किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एक स्पीच भी दी। वीडियो में सोनम कपूर को बॉलीवुड की सबसे बड़ी हस्ती बताया जाता है। उसे शेयर करते हुए उनकी मां सुनीता कपूर ने कहा- मुझे बहुत गर्व है। सोनम कपूर स्पीच की शुरुआत ‘नमस्ते’ कहकर कहती हैं और उसके बाद आगे की लाइन्स बोलती हैं। वह जिस लहजे में देश को रिप्रेजेंट करती हैं, वो देखने के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

सोनम कपूर की अर्जुन कपूर ने की तारीफ

इस वीडियो पर जहां दोस्तों ने प्यार लुटाया है। वहीं फैन्स ने भी गर्व महसूस किया है। मां सुनीता की तारीफ पर बेटी सोनम ने जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है- लव यू। इसके साथ ढेर सारी रेड हार्ट इमोजी पोस्ट की है। वहीं, भाई अर्जुन कपूर ने भी ताली और रेड हार्ट इमोजी कमेंट में शेयर की है। माहीप कपूर, संजय कपूर, नीलम कोठारी, भावना पांडे समेत अन्य ने सोनम पर प्यार लुटाया है।


लोगों ने की सोनम की आलोचना

वहीं, फैन्स ने तारीफ की है। जबकि कुछ ने उनकी आलोचना भी की है। एक ने लिखा- वह सबसे बड़ी स्टार हैं फिर भी उन्होंने अपने छोटे से कैरियर में एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी है, क्या मजाक है। एक ने कहा- नमस्ते छोड़कर बाकी सभी शब्दों का सही उच्चारण किया। एक ने सुनीता कपूर के लिए लिखा- आपकी बेटी ने एक अमीर आदमी से शादी की और मोटी हो गई, क्योंकि उसका कोई बॉलीवुड करियर नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button