उत्तर प्रदेशराज्य

‘गाजी जैसों का महिमामंडन बंद हो, मेला तो महाराजा सुहेलदेव के नाम पर होना चाहिए…’, बहराइच में बोले CM योगी

बहराइच: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन बंद होना चाहिए। राजा सुहेलदेव ने 20-25 हजार सैनिकों से डेढ़ लाख सैनिकों वाले सालार गाजी मसूद को हराया। उसे जिंदा पकड़ा और इस्‍लाम में जहन्‍नुम में मिलने वाली सजा दी। हमने गाजी के नाम पर लगने वाले मेले को बंद करा दिया। मेला तो महाराजा सुहेलदेव के नाम पर होना चाहिए।

सीएम योगी मंगलवार को बहराइच में महाराज सुहेलदेव के विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। इस मौके पर उन्‍होंने सुहेलदेव स्‍मारक का शुभारंभ भी किया। समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि ये पार्टी जिन्‍ना का महिमामंडन करती है। ये लोग सरदार पटेल का महिमामंडन नहीं करते हैं। हमने गाजी के नाम पर लगने वाले मेले को बंद कर दिया। इतिहास में जिसे भुलाया गया, हम उनका गौरव वापस लाएंगे।

महाराजा सुहेलदेव ने गाजी को हराया था: ओपी राजभर

दूसरी ओर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने राजभर महाराजा सुहेलदेव के योगदान की सराहना की। उन्‍होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। राजभर ने बताया कि प्राचीन काल में आक्रांता सालार गाजी ने देश पर कब्जा करने की नीयत से बहराइच की ओर कूच किया था। तब राजभर महाराजा सुहेलदेव ने आसपास के राजाओं के साथ मिलकर युद्ध लड़ा और सालार गाजी को मलिहाबाद के चित्तौरा झील के किनारे हरा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button