मुख्य समाचार

रिया को लगी ठोकर तो मुंह के बल गिरने से बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, निकाला पपाराजी पर गुस्सा

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पिछले दो सालों से सुशांत सिंह राजपूत मौत केस की वजह से लगातार चर्चा में रही हैं। उनके ऊपर कई आरोप लगे तो कई बार बेवजह उन्हें ट्रोल भी किया गया। खैर अब रिया अपनी नॉर्मल लाइफ में लौट रही हैं। हाल में ही उन्हें पपाराजी ने स्पॉट किया जहां वह बाल बाल बचीं। जी हां, इस दौरान वह गिरते गिरते बचती हैं। उन्हें ठोकर लगती है और वह लड़खड़ाती जाती है। जैसे तैसे वह खुद को संभालती हैं। इसके बाद वह थोड़ा नर्वस हो जाती हैं और पपाराजी को सुना भी देती हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस तरह तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) मुंबई में सेलून जाते हुए स्पॉट हुईं। इस दौरान पपाराजी ने उन्हें देखा तो उनके पीछे आते हैं और तस्वीरें क्लिक करते हैं। इस बीच अचानक एक्ट्रेस को ठोकर लग जाती है और वह गिरते गिरते बचती हैं। ये पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया। फिर एक्ट्रेस ने कहा कि अब तुम लोग ऐसे पीछे पीछे आओगे तो क्या होगा। ऐसा ही तो होगा।

लोगों ने क्या कहा

अब रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो को देख कुछ लोगों को उनकी चिंता सताने लगी तो कुछ ने पपाराजी को भी ताना मारा कि उन्हें भी ख्याल करना चाहिए। मगर ढेर सारे यूजर्स ऐसे भी हैं जो आज भी सुशांत केस के चलते रिया चक्रवर्ती को कसूरवार ठहराते हैं और कोसते हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा- क्या सच में… कैसे आप अपनी गलती को किसी पर मढ़ सकती हैं। वहीं कुछ ने लिखा पहले से ही इतनी गिरी को क्या ही गिरती तुम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button