देश

‘अर्पित और अर्पिता’ वाले इस ऐड पर क्यों मचा हुआ है हंगामा?

स्‍टारबक्‍स का नया विज्ञापन विवादों में आ गया है। लोगों का आरोप है कि यह लिंग परिवर्तन को बढ़ावा देता है। समलैंगिक विवाह पर चर्चा के बीच यह विज्ञापन सामने आया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस विज्ञापन पर जमकर भड़ास निकाली है। इस ऐड में पैरेंट्स को सेक्‍स चेंज को स्‍वीकृति देते हुए दिखाया गया है।

अर्पित को कॉल करते हैं पिता!

ऐड में दिखाया गया है एक बुजुर्ग दंपति स्‍टारबक्‍स स्टोर में बैठा है। वे अपने बेटे अर्पित से मिलने के इंतजार में हैं। पिता कुछ परेशान हैं। वह बेटे को फोन मिलाते हैं। हालांकि, यह फोन उठता नहीं है।

गुस्‍सा नहीं करने को कहती है लड़के की मां

इसके बाद लड़के की मां अपने पति से कहती है कि वह गुस्सा न करें। वह बोलती हैं, ‘सुनो इस बार गुस्‍सा न होना प्‍लीज…’।

एक लड़की की होती है एंट्री

थोड़ी ही देर में स्टारबक्स स्टोर में एक लड़की की एंट्री होती है। वह अपने माता-पिता के पास जाकर बैठती है। इसके बाद उसके माता-पिता को अनुभव होता है कि पहली बार वे ट्रांसजेंडर बेटी से मिल रहे है। यानी उसका सेक्‍स चेंज हो चुका है। इसके बाद पिता बेटी से कॉफी के लिए पूछते है। ऑर्डर देने के लिए चले जाते हैं।

पिता का गुस्‍सा पिघल जाता है

कॉफी तैयार होने पर स्टारबक्स की कर्मचारी आवाज देती है। वह बोलती है- अर्पिता के तीन कॉफी ऑर्डर रेडी हैं। नाराजगी के बाद पिता अपने बेटे के सेक्‍स चेंज को स्‍वीकृति देते हैं। पिता से स्‍वीकृति मिलने के बाद फैमिली भावुक हो जाती है।

मच गया हंगामा

यह और बात है कि विज्ञापन लोगों को पसंद नहीं आया है। ट्विटर पर यूजर्स ने ऐड पर तीखी प्रतिक्रिया दी। यहां तक उन्होंने स्टारबक्स के बायकॉट की मांग भी कर डाली। इसके कारण ट्विटर पर #BoycottStarbucks तेजी से ट्रेंड करने लगा।

मजहबी एंगल भी आया सामने

विज्ञापन पर मजहबी एंगल भी सामने आया। एक यूजर ने स्‍टारबक को चुनौती दी कि हिम्‍मत है तो वह ऐसा ही वीडियो सलमा और सलीम पर बनाकर दिखाए। लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी भारत में लिंग परिवर्तन को बढ़ावा दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button