उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

नोएडा की ग्रीन बेल्ट में पेड़ पर लटका मिला महिला का शव

नोएडा। गढ़ी चौखंडी गांव के बाहर ग्रीन बेल्ट में सोमवार सुबह महिला का शव पेड़ की डाल पर लटका मिला। गांव के लोग सुबह जब उधर से गुजरे तो उन्होंने नीम के पेड़ से लटके शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि हरदोई की ममता पति सुनील पाल के साथ गढ़ी चौखंडी गांव में किराये का कमरा लेकर रहती थी। दोनों अलग-अलग जगहों पर काम करते थे। पति से विवाद होने के बाद रविवार रात महिला घर से कहीं चली गई। सोमवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें महिला का शव पेड़ से लटकता दिख रहा है। पुलिस इस मामले में मृतका के पति से भी पूछताछ करने की बात कह रही है। पुलिस ने पारिवारिक विवाद के चलते महिला द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जाहिर की है। आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button