राशिफल

Aaj Ka Rashifal 05 Dec 2023: कारोबार में होगा धन लाभ, पत्नी से मिलेगा प्यार, निवेश करने से बचें, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 December 2023 : 5 दिसंबर मंगलवार आज मंगल अपनी राशि वृश्चिक में गोचर करते हुए सिंह राशि में चल रहे चंद्रमा से चतुर्थ भाव में होंगे। ऐसे में आज चंद्रमा और मंगल के बीच शुभ योग बना है। जबकि मंगल सूर्य के साथ मिलकर भी आज वृश्चिक राशि में राजयोग बना रहे हैं। इन ग्रह स्थितियों में आज का दिन धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। जबकि सिंह राशि के जातकों की व्यस्तता आज बनी रहेगी। देखें आज सितारों की गणना क्या कहती है। आपका दिन कैसा बीतेगा, जानिए आज का राशिफल।

​मेष राशि को जातकों को नौकरी पाने में कामयाबी मिल सकती है

मेष राशि के सितारे बताते हैं कि जो लोग जमीन-जायदाद का सौदा करने जा रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आज किए गए डील में अच्छा मुनाफा मिलेगा। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आपको प्रयास करना चाहिए, आपको सफलता मिलेगी। आज आपके पिता के आशीर्वाद से आपको सरकार द्वारा सम्मान मिलने की संभावना है, लेकिन आज शाम के समय आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, आपकी माता को अचानक कोई शारीरिक समस्या हो सकती है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

वृषभ राशि वालों को संतुष्टि और खुशी मिलेगी

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सुखद रहेगा। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी धन खर्च करेंगे जिससे आपको संतुष्टि और खुशी मिलेगी। आज आपको अपने बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य की आवश्यकता होगी। आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी खुश नजर आएंगे। अगर आप आज शाम के समय किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुखद रहेगा। लव लाइफ में आज प्रेम के साथ आपको रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

​मिथुन राशि के जातकों को प्रय़ास में कामयाबी मिलेगी

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आप आज जो भी निर्णय लेंगे उसमें आपको ईश्वर का आशीर्वाद मिलेगा और आपको कामयाबी मिलेगी। आज जरूरत के समय अपने परिवार के किसी सदस्य से मदद न मिलने के कारण आपका उन पर से भरोसा उठ जाएगा और आज किसी को भी सलाह देने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि सामने वाले को आपकी किसी बात का बुरा न लगे। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से आपको प्रेम और सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षकों से सहयोग और सानिध्य दोनों मिलेगा।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्र का पाठ करें ।

​कर्क राशि के जातक विरोधियों से सतर्क रहें

कर्क राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि करियर कारोबार के लिहाज से आपका दिन आज असंतुलित रह सकता है। आज आपको धन की कमी के कारण व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आज आपको अपने भाई बहनों की मदद करनी सकती है। सितारे बताते हैं कि आज आपके शत्रु बहुत ही सक्रिय रहेंगे जिससे आपको उनसे सतर्क रहना चाहिए। आप आज शाम के समय मनोरंजन और शॉपिंग में भी अपना समय खर्च कर सकते हैं।

​सिंह राशि के जातक आज काम के दबाव से व्यस्त रहेंगे

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज कि दिन आपका परोपकार और धर्म अध्यात्म में बीतेगा। नौकरी में आज काम का दबाव अधिक होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे और जीवनसाथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर कुछ व्यावसायिक योजनाएं लंबे समय से लंबित हैं तो आज आप उन्हें शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपके शत्रु आपके प्रभाव और बौद्धिक कुशलता को देखकर हैरान रहेंगे और चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आज आप शाम का समय धार्मिक अनुष्ठानों में बिताएंगे।
आज भाग्य 77% तक आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

​ कन्या राशि वालों के लिए दिन खर्चीला रहेगा

कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन दिन आपका थोड़ा खर्चीला रहेगा। वैसे घर में कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। आज विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के लोग मंजूरी दे सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में आज मन के भटकाव से बचने की जरूरत है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं और कमाई बढ़ाने के लिए बारे में सोचेंगे।
आज भाग्य 69% तक आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

​तुला राशि वाले कमाई बढ़ाने पर ध्यान देंगे

सितारे कहते हैं कि आज शिक्षा के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको कुछ नए कार्यों से सीखने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोग कमाई बढाने के लिए प्लान करेंगे। कोई पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो आज उसके लिए भी समय निकाल पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर काम पर ध्यान देना होगा नहीं तो पर ध्यान देना होगा। आज शाम के समय आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र अथवा सगे सबंधी से हो सकती है जिनसे मिलकर आप आनंदित होंगे। आज आपकी लव लाइफ में प्रेम और रोमांच बना रहेगा।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों को फंसा हुआ धन मिल सकता है

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपकी कमाई से ज्यादा खर्च होने वाले हैं। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह आज आपको मिल सकता है।
संतान की उत्तम प्रगति देखकर आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। करियर के मामले में आज की अच्छी बात यह है कि कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम से प्रतिकूल स्थिति से भी आप खुद को निकाल लेंगे। राजनीति आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज करियर में नए नए अवसर मिलेंगे।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी सहित बजरंगबली को लड्डू का भोग लगाएं।

​धनु राशि वालों को बुद्धि कौशल का लाभ मिलेगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आपको आज अपनी रचनात्मकता और बौद्धिक कुशलता का लाभ मिलेगा। आज आपका पारिवारिक जीवन भी आनंददायक रहेगा। नौकरी में आपका अधिकारी वर्ग से तालमेल बना रहेगा। आपको आपके कार्य में तेजी बनी रहेगी। आपको आज मेहनत का भाग्य भी साथ देगा। आर्थिक मामलों में कमाई से मन हर्षित होगा। मनोरंजन और सुख सुविधाओं पर आपका धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से भी आपका धन खर्च होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें और बूंदी का प्रसाद हनुमानजी को अर्पित करें।

​मकर राशि के जातक बिना मांगे सलाह देने की गलती न करें

मकर राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में तनाव और उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आज कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आप प्रसन्न होंगे। सितारे कहते हैं कि आज आपको बिना मांगे किसी को कोई सलाह नहीं देनी चाहिए। अगर आप किसी को सही बात भी कहेंगे तो लोग उसे गलत लेंगे और आपको मानसिक कष्ट पहुंचाएंगे। आज यदि आप अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते हैं तो आपको इस बारे में अपने पिता से सलाह लेनी होगी। आज शाम के समय आप किसी तीर्थ स्थान पर जाकर लोगों की सेवा कर सकते हैं।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। चने की दाल का दान करें।

​कुंभ राशि वालों की धन संपत्ति में वृद्धि होगी

कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन सुखद बीतेगा। अगर आप नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है, प्रय़ास करना चाहिए। आज आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं। अगर आज आप किसी को उधार देने की सोच रहे हैं या फिर किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके चिड़चिड़े स्वभाव के कारण आपके परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लें।

​मीन राशि के जातकों को शत्रुओं से सतर्क रहना होगा

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको मातृपक्ष से लाभ मिलेगा। माता और मौसी से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। किसी पार्टी या समारोह में भाग लेने का आपको मौका मिल सकता है। विद्यार्थी आज अपने शिक्षकों के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण रखेंगे, जिससे उनके शिक्षक उनसे प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का रखना होगा। आज कार्यस्थल पर आपके कुछ दुश्मन आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, आपको उनसे सतर्क और सावधान रहना चाहिए। आज कारोबार और काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button