देश

जिस सांप के कैंसर का हुआ ऑपरेशन, उसका गुस्सा देख सहम जाएंगे!

नई दिल्ली: सांप देखते ही ज्यादातर लोग मारने के लिए तैयार हो जाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी जान बचाने के लिए आगे आते हैं। ऐसे ही एक शख्स ने ‘खूंखार’ दिखने वाले चमकीले सांप की सर्जरी करवाई है। आंख के पास यह कैंसर का ट्यूमर काफी खतरनाक था। कर्नाटक के धारवाड़ शहर में डॉ. अनिल कुमार पाटिल ने सांप का ऑपरेशन किया है। जैसे-जैसे खबर सोशल मीडिया पर फैल रही है लोग वन्यजीवों के लिए काम करने वाले सोमशेखर चन्नाशेट्टी की तारीफ कर रहे हैं। उनकी बदौलत सांप को नई जिंदगी मिली है। कुछ लोग उस सांप के बारे में भी जानना चाहते हैं कि जिस सांप का ऑपरेशन किया गया, क्या वह जहरीला था? ‘जंगल न्यूज’ में आज जानेंगे उसी सांप के बारे में।

सोमशेखर को एक फोन आया कि घर में सांप देखा गया है। वह फौरन पहुंच गए और ट्रिंकेट सांप को वहां से निकाला। सोमशेखर एक एनिमल लवर हैं, वह जीव-जंतुओं को बचाने में यकीन करते हैं। उन्होंने सांप को करीब से देखा तो पता चला कि उसके सिर में गांठ है। डॉ. अनिल कुमार पाटिल ने बताया कि सांप बहुत ही सेंसिटिव होते हैं। उनका इलाज आसान नहीं होता है। करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक चली सर्जरी के बाद कैंसरस ट्यूमर निकाला गया। आंख और सिर में ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन होता है। सांप की दो दिन ड्रेसिंग होगी और कुछ दिन तक नजर भी रखी जाएगी।

सर्जरी वाले सांप का नाम क्या है?
जिस सांप का ऑपरेशन हुआ है उसे Trinket snake कहते हैं। यह मुख्य रूप से दक्षिण मध्य एशिया में पाया जाता है। ये देश के कई राज्यों में पाए जाते हैं। इसकी कई उप-प्रजातियां भी पाई जाती हैं। ये मीडियम साइज के चमकदार सांप होते हैं। शरीर पर काले और सफेद बॉक्स बने होते हैं और बैकग्राउंड चॉकलेट ब्राउन कलर का होता है। ये औसतन 3-4 फीट लंबे होते हैं। पानी के स्रोत के पास जंगलों, पहाड़ों, मैदानी इलाकों में भी ये निकलते हैं। लकड़ी, पत्थर की दरारों, दीमक के अड्डों में ये छिपे रहते हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button